Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US से डील होते ही पेजिश्किान क्यों पहुंचे पाकिस्तान, अंदर की कहानी कुछ और ही है?

    1 day ago

    1

    0

    इधर स्विट्जरलैंड में ईरान अमेरिका बातचीत होती है। उधर ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजिश्कियान पाकिस्तान पहुंच जाते हैं। मसूद पेजिश्कियान पाकिस्तान में एक बहुत अहम मुद्दे पर चर्चा के लिए पहुंच गए हैं। स्विट्जरलैंड में सात दिनों का मैप तो मिल गया है, लेकिन इस पर कितना काम होगा, यह तो तय हुई जिम्मेदारियों को निभाने से पता चलेगा। ईरान को भी और अमेरिका को भी। इसलिए ईरान के प्रेसिडेंट ने 40 दिनों की जंग और करीब तीन माह के तनाव के बाद अपने पहले ही दौरे के लिए पाकिस्तान को चुना। उनसे पहले ईरान के फॉरेन मिनिस्टर सैयद अब्बास अरागची ओमान से सीधे इस्लामाबाद पहुंचे। जहां पाकिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय में उनका स्वागत हुआ। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पीएम शहबाज शरीफ ने खुद उन्हें अटेंड किया। ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने यह वीडियो जारी किए हैं। इसके बाद मेराज के मिनाब 168 प्लेन से ईरानी प्रेसिडेंट डॉक्टर मसूद पेजिश्कियान भी पाकिस्तान पहुंचे। जहां पाकिस्तान एयरफोर्स ने अपने अंदाज में उनका स्वागत किया। इसे भी पढ़ें: PoK में Protest से बौखलाया Pakistan, भारत बोला- Human Rights से ध्यान भटकाने की हताश कोशिशदरअसल पाकिस्तान ने भी ईरान अमेरिका डील के गारंटर के तौर पर साइन किया है। पाकिस्तान और क़तर ने ही ऐलान किया है कि स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत के बाद अमेरिका और ईरान के बीच अंतिम समझौते की दिशा में 60 दिनों का रोड मैप तैयार हुआ है। ऐसे में ईरान के सुधारवादी माने जाने वाले प्रेसिडेंट मसूद पजिशियान के कार्यकाल का भी बेहद अहम डिप्लोमेटिक फैसला है यह। उनकी सरकार ने सुप्रीम लीडर आयतुल्ला मुस्तबा खामने को भरोसा दिलाकर अमेरिका के साथ डील तो कर ली है लेकिन अमेरिका और इसराइल कुछ भी दिक्कत ना करें इस पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और पाकिस्तान पर इसका दारोमदार है। ईरान के अंदर इस समझौते को लेकर मतभेद भी है। वहां एक बड़ा तबका यह मानता है कि अमेरिका पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना बेईमानी है। इसलिए पज़ेशियान का एमओयू पर दस्तखत करने के बाद इस्लामाबाद जाना ये बताता है कि उन्हें इस नाजुक समझौते को राजनीतिक फायदे में भी बदलना है। उन्हें इस दौरे की पाकिस्तान से ज्यादा जरूरत है। ये एमओयू ईरान में प्रेसिडेंट पजेशयान की सियासी पारी और वहां इस्लामिक रेवोल्यूशन के साथ उनके संबंधों को भी डिसाइड करेगा। अगर इसमें कुछ भी ऊपर नीचे हुआ तो सबसे बड़ा सवाल डॉ. मसूद पेजिश्कियान के फैसले पर ही उठेगा। क्योंकि ईरान के नए सुप्रीम लीडर आयतुल्ला मोजतबा खामनेई पहले ही कह चुके हैं कि वो अमेरिका के साथ डील करने में रुचि नहीं रख रहे हैं और झुकेंगे तो किसी भी शर्त पर नहीं। इसे भी पढ़ें: Washington से डील के बाद एक्शन में Tehran, Roadmap पर चर्चा के लिए Pakistan पहुंचे Pezeshkianलेकिन ईरान की सरकार और नेताओं ने उन्हें भरोसा दिया है कि इस डील से ईरान के प्रॉक्सी पर कोई आंच नहीं आएगी। ईरानी रेजिस्टेंस की हिफाजत सरकार करेगी। इसके बाद ही मुस्तबा खामने ही माने हैं। इस बीच ईरान ने स्टेट ऑफ होर्मस पर झुकने के संकेत भी कुछ हद तक दिए हैं। ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका और ईरान होमोस स्टेट को खोलने पर मिलकर काम कर सकते हैं। स्विट्जरलैंड से लौटते वक्त उन्होंने प्लेन में ही एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा कि स्टेट ऑफ होर्मोस कभी भी जंग के पहले की हालत में नहीं लौटेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया है कि ईरान इंटरनेशनल कानून का पूरी तरह से पालन करेगा। तो ईरान का थोड़ा सा भी झुकता दिखना वहां के सेंटीमेंट और आईआरजीसी को नाराज कर सकता है। यही वजह है कि ईरान की सरकार के मुखिया डॉक्टर पजेशियान पाकिस्तान पहुंचे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    France Music Festival में महिलाओं पर Syringe Attack का खौफ, यौन उत्पीड़न की शिकायतों से मचा हड़कंप
    Next Article
    भीषण गर्मी में AC को देगा टक्कर, ये Cooler Buying Guide बचाएगी आपके हजारों रुपये

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment