Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

    11 hours ago

    1

    0

    (सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 10 अक्टूबर अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट के सदस्य रिचर्ड ब्लूमेंथल ने रूस से डीजल खरीदने के समझौते की कड़ी आलोचना की है और इस कदम को ‘‘शर्मनाक’’ बताया है। ब्लूमेंथल ने दिवंगत रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम के साथ मिलकर रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून तैयार किया था। इस कानून को अमेरिकी संसद के दोनों सदनों ने भारी बहुमत से पारित किया था।इसके तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मॉस्को से सबसे अधिक तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का अधिकार दिया गया था। ब्लूमेंथल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रूसी डीजल पर प्रतिबंध हटाने का राष्ट्रपति का फैसला शर्मनाक है और इससे हम यूक्रेन के खिलाफ व्लादिमीर पुतिन के युद्ध में भागीदार बन गए हैं।’’ सांसद ने ट्रंप से रूस के साथ हुए समझौते को तुरंत रद्द करने की मांग की और अमेरिकी तेल कंपनियों को चेतावनी दी। इससे पहले 16 सितंबर को अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून पारित होने के तुरंत बाद ब्लूमेंथल ने चीन और भारत को चेतावनी देते हुए कहा था कि वे ‘‘अपना रवैया सुधारें’’ और जल्द ही दूसरे देशों से तेल खरीदें।ब्लूमेंथल ने 16 सितंबर को कहा था, ‘‘चीन और भारत से कहना चाहता हूं कि आप अपना रवैया सुधार लें। कहीं और से तेल और गैस खरीदें। दबाव के आगे झुकना कोई रणनीति नहीं है।’’ शुक्रवार को ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करने के बाद घोषणा की कि उन्होंने रूस के साथ अमेरिका और वैश्विक बाजारों में डीजल की आपूर्ति करने का समझौता किया है, ताकि ईंधन की बढ़ती कीमतों को कम किया जा सके।ब्लूमेंथल ने कहा, ‘‘ईरान में ट्रंप के अवैध युद्ध से मची तबाही को कम करने की यह छिपी हुई कोशिश चीन और रूस की अर्थव्यवस्थाओं को ही फायदा पहुंचाएगी और यूक्रेन में और निर्दोष लोगों की हत्या का कारण बनेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति को यह समझौता तुरंत रद्द कर देना चाहिए। खून से सना पुतिन का धन लेने पर विचार कर रही अमेरिकी कंपनियों को बता दूं कि संसद उन पर नजर रख रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे
    Next Article
    Donald Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर Norway पर साधा निशाना, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment