Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    4 hours ago

    1

    0

    भास्कर न्यूज | बलरामपुर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साहपूर्ण माहौल में घोषित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य संजीत कुमार, प्राचार्य शंभूनाथ मिश्रा, प्रधानाचार्य विनय पाठक व सुमन दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति सदस्य संजीत कुमार ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लगन से विद्यार्थी भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। वहीं प्रधानाचार्य विनय पाठक ने विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति, समय प्रबंधन और घर पर निर्धारित दिनचर्या के अनुसार पढ़ाई करने का महत्व समझाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्लाइंड मर्डर केस का तकनीक से किया खुलासा:A I की मदद से मथुरा पुलिस ने की मृतिका की पहचान, CCTV कैमरों के जरिए पहुंची हत्यारों तक
    Next Article
    कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर आबकारी अफसर पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment