Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तरी ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, पांच जिलों में 1.25 लाख से अधिक लोग प्रभावित

    3 hours from now

    1

    0

    भुवनेश्वर, 29 जुलाई उत्तरी ओडिशा में बुधवार को बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और लगातार हो रही बारिश से प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया एवं कई गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। बाढ़ से राज्य के पांच जिलों में 1.25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को देखते हुए 10 जिलों में स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गहरे दबाव के कारण हुई वर्षा से नदियां उफान हैं। बालासोर, भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज और क्योंझर जिलों के गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है और कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है।अधिकारियों ने बताया कि बालासोर जिले में बुधबलंगा और जालका नदियों में आयी बाढ़ से कई गांवों में पानी भर गया है, जबकि भद्रक और जाजपुर जिलों में बैतरणी, बुधा और सालंदी नदियों ने कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, क्षेत्र की सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले करीब 50,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।इन लोगों को राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है, जहां उन्हें पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बचाव और राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) और दमकल विभाग की टीमों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बाढ़ प्रबंधन की निगरानी और राहत कार्यों के समन्वय के लिए सबसे अधिक प्रभावित बालासोर, भद्रक और जाजपुर जिलों में तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को भी तैनात किया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के कई स्थानों पर अत्यधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकार को शर्म आनी चाहिए..., CJP के Abhijit Dipke की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्यापी आंदोलन
    Next Article
    कोयला घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला बंद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment