Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का मंडलीय सम्मेलन संपन्न:रामसहाय इंटर कॉलेज में जुटे मेरठ मंडल के हजारों शिक्षक, शिक्षा नीति और निजीकरण पर उठे सवाल

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठुकराई गुट) का मंडलीय सम्मेलन गढ़ रोड स्थित रामसहाय इंटर कॉलेज में प्रांतीय संरक्षक महावीर प्रसाद त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मेरठ मंडल के सभी जनपदों से हजारों शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। संचालन मंडलीय मंत्री विजेंद्र कुमार ध्यानी ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. उमेश त्यागी ने “राष्ट्रीय चुनौतियों के संदर्भ में शिक्षा और शिक्षकों की भूमिका” विषय पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था कई गंभीर चुनौतियों से गुजर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की कमियों की चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि जन शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और शिक्षा का निजीकरण एवं बाजारीकरण तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने शिक्षकों के मान-सम्मान, सेवा सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक संघर्ष को अनिवार्य बताया। आगामी विधान परिषद चुनाव 2026 के संदर्भ में शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन नामावलियों में अनियमितताओं का मुद्दा भी सम्मेलन में प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने इन अनियमितताओं का विरोध करने का आह्वान किया। इसके साथ ही शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों द्वारा शिक्षकों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया। सम्मेलन में शिक्षकों की एकजुटता और अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में युवक की मौत:कौशांबी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    कानपुर देहात में फेवीक्विक गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार:कैश आउटलेट पर गोंद लगी प्लेट चिपकाकर करते थे ठगी, खाते से कटते जाते थे पैसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment