Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने पुरस्कारों की घोषणा की:52 कलाकारों को मिलेगा सम्मान, ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पिछले चार वर्षों (2021, 2022, 2023 और 2024) के अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की है।अकादमी परिसर में सोमवार को हुई प्रेस वार्ता में अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह ने बताया कि कुल 52 कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों में 44 मुख्य अकादमी पुरस्कार और 8 प्रतिष्ठित 'सफदर हाशमी' व 'बी.एम. शाह' पुरस्कार शामिल हैं। उपाध्यक्ष विभा सिंह ने सभी चयनित कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उन साधकों की तपस्या का परिणाम है, जिन्होंने प्रदेश की कला परंपरा को जीवित रखा है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के साथ हुए समझौता अकादमी अब अपनी पहुंच लखनऊ तक सीमित न रखकर ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों तक बढ़ा रही है। उपाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि अकादमी का लक्ष्य कला को जन-जन तक पहुंचाना है।आगामी राज्य नाट्य समारोह 24-25 मार्च को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के साथ हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत आयोजित किया जाएगा। लोक नाट्य समारोह 30 मार्च से 1 अप्रैल तक लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील में आयोजित होगा। यह क्षेत्र थारू जनजाति और लोक कला का गढ़ माना जाता है। विभा सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ऐसे उच्च स्तरीय आयोजनों का अवसर कम मिलता है, इसलिए इस बार कार्यक्रम वहां आयोजित किया जा रहा है। नई प्रतिभाओं को निखारने के लिए कार्यशालाएं होंगी इसके साथही , 30 मार्च को मेरठ में सुभारती यूनिवर्सिटी के सहयोग से ग़ज़ल संध्या का आयोजन किया जाएगा। अकादमी ने यह भी बताया कि तय कैलेंडर के अनुसार सभी कार्यक्रम समय पर आयोजित किए जा रहे हैं और नई प्रतिभाओं को निखारने के लिए जल्द ही कार्यशालाएं भी शुरू की जाएंगी।इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत और निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल:कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्र वितरित
    Next Article
    किसानों ने समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन:राष्ट्रपति और DM को सौंपा ज्ञापन, रोजगार व खारे पानी की समस्या उठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment