Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर-पश्चिम Delhi में कारोबारी के आवास पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गिरोह की जांच

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर-पश्चिम दिल्ली के लोक विहार इलाके में बुधवार सुबह मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने दुबई के एक कारोबारी के घर के बाहर गोलीबारी की। पुलिस इस मामले में किसी गिरोह की संलिप्तता के पहलू से जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग में रोहित गोदारा गिरोह की ओर से गोलीबारी की जिम्मेदारी ली गई है और इसे कारोबारी के लिए चेतावनी बताया गया है।हालांकि, पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे लोक विहार के ए-ब्लॉक में साहिल जैन उर्फ गूगल के आवास को निशाना बनाकर छह गोलियां चलाई गईं जिनमें से कुछ गोलियां बाहर खड़ी एक कार और सामने स्थित मकान में लगीं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग में खुद को गिल्ली राणा और रोहित गोदारा गिरोह से जुड़ा राहुल फतेहपुर बताने वाला व्यक्ति को गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते सुना जा सकता है। रिकॉर्डिंग में उसे यह कहते सुना जा सकता है कि जैन को इसलिए नहीं मारा गया, क्योंकि उनका मकसद केवल यह चेतावनी देना था कि वह गिरोह के प्रतिद्वंद्वियों का समर्थन न करें। रिकॉर्डिंग में सुना जा सकता है कि वह चेतावनी को नजरअंदाज करने पर जैन के सीने में गोली मारने की धमकी दे रहा और उनसे अपने परिवार की सुरक्षा करने को कह रहा है।हालांकि, रिकॉर्डिंग की प्रामाणिकता और उसमें बोल रहे व्यक्ति की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने भी गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने के दावे की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की कथित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।अधिकारी के अनुसार, जैन को 2021 में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कथित तौर पर धमकी मिली थी। इस संबंध में 2023 में विशेष प्रकोष्ठ थाने में मामला दर्ज किया गया था। उत्तर-पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने कहा, ‘‘इसके बाद कोई नयी धमकी नहीं मिली थी।किसी ने भी गोलीबारी की जिम्मेदारी नहीं ली है और हम खुफिया जानकारी के आधार पर जांच कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति लोक विहार इलाके में आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, घटना के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो लोग मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दे रहे हैं। मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति ने कपड़े से अपना चेहरा ढक रखा था।उनमें से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरकर कई गोलियां चलाता और फिर मौके से भागता दिखाई दे रहा है। सूत्रों ने बताया कि कुल छह गोलियां चलाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि अपराध शाखा की टीम और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने मौके से एक कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। जांच के लिए वाहन और अन्य वस्तुओं को भी जब्त किया गया है। यादव ने कहा, ‘‘हमने कई दल गठित किए हैं और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं।हम इलाके में आने और बाहर निकलने के रास्तों की भी जांच कर रहे हैं।’’ पुलिस संदिग्धों की पहचान करने और गोलीबारी का मकसद पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही खुफिया जानकारी भी जुटाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांचकर्ताओं को संदेह है कि गोलीबारी का संबंध रंगदारी वसूलने की कोशिश से हो सकता है।पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या कारोबारी को डराने के इरादे से गोलीबारी की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Meerut में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला मतपाल गिरफ्तार, मार्कशीट बरामद
    Next Article
    West Bengal Cabinet ने नयी Industrial Policy को दी मंजूरी, शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment