Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड High Court से कांग्रेस MLA Harish Dhami को राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

    1 day ago

    1

    0

    उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पिथौरागढ़ जिले में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर तोड़फोड़ करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी तथा एक अन्य व्यक्ति मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने विधायक तथा टोलिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगायी। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि पुलिस ने 15 नवंबर को उनके और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।उन्होंने आरोप लगाया कि चार लोगों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35 के तहत नोटिस दिए बिना ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अपनी गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए याचिकाकर्ताओं ने उच्च न्यायालय का रुख करते हुए गिरफ्तारी से सुरक्षा और प्राथमिकी रदद करने की प्रार्थना की। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि पुलिस ने अर्नेश कुमार बनाम बिहार मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया है।उन्होंने तर्क दिया कि सात वर्ष तक के कारावास से दंडनीय अपराधों के मामलों में, पुलिस को गिरफ्तारी से संबंधित सुरक्षा उपायों का पालन करना आवश्यक है, जिसमें बीएनएसएस की धारा 35 के तहत नोटिस जारी करना भी शामिल है। उन्होंने दलील दी कि आवश्यक नोटिस जारी किए बिना चार व्यक्तियों की गिरफ्तारी उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन है और इसलिए उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द की जाए और गिरफ्तारी से सुरक्षा दी जाए। सुनवाई के दौरान, राज्य सरकार ने याचिका का विरोध किया और आरोप लगाया कि याचिकाकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बाधा डाली, मंच में तोड़फोड़ की और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं को गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान कर दी। चौदह नवंबर को धारचूला के जौलजीबी मेले के उदघाटन कार्यक्रम में यह घटना हुई थी। हालांकि, उस समय मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से वापस जा चुके थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राधे-राधे अभिवादन पर Lucknow में BJP और SP के बीच पोस्टर वॉर तेज
    Next Article
    US Court ने आयोवा में खराब विस्फोटक नष्ट करने के लिए सेना को दी मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment