Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US Court ने आयोवा में खराब विस्फोटक नष्ट करने के लिए सेना को दी मंजूरी

    3 hours from now

    1

    0

    अमेरिका की एक संघीय अपीलीय अदालत ने आयोवा के एक गोला-बारूद निर्माण संयंत्र में बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली कई टन खराब हो चुकी विस्फोटक सामग्री को विस्फोट के जरिए नष्ट करने का अमेरिकी सेना का रास्ता साफ कर दिया है। अमेरिका की आठवीं सर्किट अपीलीय अदालत का यह आदेश उन दो फैसलों में से एक है, जिनका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इंतजार कर रहे थे। ट्रंप ने सोमवार को सेना को निर्देश दिया था कि वह अदालत की मंजूरी के बिना इन रसायनों को विस्फोट के जरिए नष्ट न करे।राष्ट्रपति ने कहा कि उनका फैसला नवनिर्वाचित गवर्नर रॉब सैंड की सहमति पर निर्भर करेगा। ‘लेड एजाइड’ के 68 बैरल को विस्फोट के जरिए नष्ट करने की योजना मूल रूप से पिछले शुक्रवार की थी। हालांकि, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर इसके संभावित प्रतिकूल प्रभावों को लेकर लोगों की व्यापक चिंता के बाद सेना अब तक तीन बार इसकी तारीख बदल चुकी है।नवीनतम योजना के अनुसार, मौसम की अधिक अनुकूल परिस्थितियों के मद्देनजर ‘थैंक्सगिविंग’ पर्व से ठीक पहले बुधवार को इस विस्फोटक सामग्री को नष्ट किया जाना है। दरअसल मार्च में आयोवा स्थित सेना के गोला-बारूद निर्माण संयंत्र के कर्मचारियों को खराब हो चुके ‘लेड एजाइड’ नामक रसायन से भरे कई दर्जन ड्रम मिले थे। ‘लेड एजाइड’ एक अत्यंत संवेदनशील और विस्फोटक रासायनिक पदार्थ है, जिसमें सीसा होता है।इसका इस्तेमाल गोला-बारूद और विस्फोटकों में विस्फोट शुरू करने के लिए किया जाता है। इस पदार्थ में क्रिस्टल बनने की प्रक्रिया ने इसे अत्यधिक अस्थिर और खतरनाक बना दिया था। इसके बाद सेना ने रसायन विज्ञान, इंजीनियरिंग और पर्यावरण सुरक्षा के विशेषज्ञों की एक टीम गठित की ताकि इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की योजना तैयार की जा सके।पर्यावरण संरक्षण संगठनों को डर है कि विस्फोट के बाद निकलने वाले हानिकारक कण हवा में फैलकर जमीन पर जमा हो सकते हैं, जिससे इन लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Avengers: Doomsday के Countdown Clock पर बजा स्टीव और पैगी का मशहूर गाना, नए ट्रेलर को लेकर फैंस में हलचल तेज
    Next Article
    Russian aircraft ने दक्षिण कोरिया के Air Defense Zone में भरी उड़ान, द्वीप पर चेतावनी जारी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment