Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड की SARA टीम ने मेघालय में समझा PES मॉडल और सामुदायिक वन संरक्षण

    1 day ago

    1

    0

    उत्तराखंड के पारंपरिक जल स्रोतों ‘धारा-नौला’ के पुनर्जीवन और सामुदायिक वन संरक्षण को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य का एक अध्ययन दल इन दिनों मेघालय के दौरे पर है। शिलांग गए इस संयुक्त दल में राज्य सरकार की एजेंसी ‘स्प्रिंग्स एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी’ (सारा) और चंपावत की धारा-नौला संरक्षण समितियों के करीब 13 प्रतिनिधि शामिल हैं। दौरे के दौरान ‘मेघालय बेसिन डेवलपमेंट अथॉरिटी’ (एमबीडीए) और ‘मेघालय बेसिन मैनेजमेंट एजेंसी’ (एमबीएमए) के अधिकारियों ने दल को राज्य में संचालित प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी दी।इन परियोजनाओं में जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जायका) से वित्तपोषित ‘मेगालाइफ’ और जर्मन विकास बैंक (केएफडब्ल्यू) से वित्तपोषित ‘मेगाराइज’ परियोजनाएं शामिल हैं। अध्ययन दल ने मेगालाइफ परियोजना के तहत संचालित ‘पेमेंट फॉर इकोसिस्टम सर्विसेज’ (पीईएस) मॉडल का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस मॉडल के तहत स्थानीय स्तर पर गठित समितियों को वन संरक्षण के बदले प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।इन समितियों में कम से कम 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है। शिलांग के संबंधित गांव की एक समिति ने इस पहल के तहत 46-47 हेक्टेयर वन क्षेत्र का संरक्षण किया है। वर्तमान में समिति के खाते में सामुदायिक विकास कार्यों के लिए करीब 15 लाख रुपये जमा हैं।सारा के उपनिदेशक एवं मुख्य वित्त अधिकारी ने क्षेत्र में स्थापित बायोचार उत्पादन संयंत्र का भी निरीक्षण किया। इस साल मई में मेघालय बेसिन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमबीडीए), किसान उत्पादक कंपनी (एफपीसी) और एक निजी संस्था के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के तहत यह पायलट परियोजना शुरू की गई थी। इसके माध्यम से बायोचार उत्पादन और उससे मिलने वाले कार्बन क्रेडिट का लाभ सीधे स्थानीय समुदायों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।अध्ययन दल ने मेघालय की कृषि वानिकी तकनीकों को भी समझा। अधिकारियों का मानना है कि मेघालय का पीईएस मॉडल और सामुदायिक भागीदारी की व्यवस्था उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों, विशेषकर चंपावत की धारा-नौला संरक्षण समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CDS Raja Subramani बोले देश के खिलाफ छिपे तरीके से Cognitive Warfare चला रहे विरोधी
    Next Article
    Narayanpur में मदर मैरी की प्रतिमा को आग लगाने का प्रयास, अज्ञात लोगों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment