Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड में 300 मीटर खाई में गिरी पिकअप,8 की मौत:हरिद्वार से अंतिम संस्कार करके लौट रहे थे, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

    7 hours ago

    1

    0

    टिहरी गढ़वाल में 10 लोगों से भरी पिकअप खाई में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है, इसकी पुष्टि टिहरी की डीएम नितिका खंडेलवाल ने की है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग हरिद्वार में एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। अचानक उनकी गाड़ी बेकाबू हुई और तकरीबन 300 मीटर(984 फीट) गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। दुर्गम इलाके के बावजूद राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और घायलों को खाई से रस्सियों के सहारे निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। पीएम मोदी ने 'X' पर पोस्ट कर इस घटना को दुखद बताया है, उन्होंने लिखा- उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में दुर्घटना के कारण हुई जानों की हानि दुखदायी है। मैं इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। हादसे से जुड़ी PHOTOS… शाम 4:15 बजे हुआ हादसा, अचानक बेकाबू हुआ वाहन हादसा आज शाम करीब 4:15 बजे हुआ है, जब पिकअप वाहन चंबा-कोटी सड़क पर नैल के पास पहुंचा। इसी दौरान वाहन (UK09 TA1799) अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरा। मृतकों की पहचान आशा लाल (40) पुत्र असाडू निवासी ठेला घनसाली, विजय लाल (36) पुत्र भुरखिलिया, प्रेम लाल (60) पुत्र संत्तूलाल निवासी ग्राम चकरेड़ा, महावीर (60) पुत्र विशुलाल, शिव सिंह (35) पुत्र पुष्कर सिंह निवासी ग्राम होल्टा, सेहत लाल (65) पुत्र गोपाल निवासी ग्राम चकरेड़ा और लक्ष्मण (33) पुत्र मुरखिलिया निवासी चांजी के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घायल हुए दो लोगों की पहचान अंकित (35) और उत्तम कुमार (30) के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में खाई से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। SDM बोले- सभी आसपास के गांव के रहने वाले उपजिलाधिकारी अलकेश नौटियाल ने बताया कि ये सभी लोग सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे। वाहन में ड्राइवर सहित कुल 11 लोग सवार थे। हरिद्वार से वापसी के दौरान करीब 3 बजे इन लोगों ने रास्ते में खाना खाया। इसके बाद नैल गांव के पास अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि सभी लोग घनसाली क्षेत्र के महल जामी पट्टी और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। एक घायल के हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि दूसरा घायल अभी उपचाराधीन है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं। सीएम धामी ने जताया दुख सीएम धामी ने 'X' पर पोस्ट कर इस घटना को दुखद बताया है। उन्होंने लिखा- जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… नैनीताल में बस ओवरटेक करते समय युवक की मौत:ड्यूटी से घर लौट रहा था एकलौता बेटा, अस्पताल पहुंचते ही मां बेसुध ​नैनीताल में बस को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आज सुबह कालाढूंगी क्षेत्र में हुआ। युवक रामनगर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। हादसा इतना भिषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-कचहरी की 5वीं मंजिल से कूदकर वकील ने जान दी:लिखा- बच्चों पर उतना ही टॉर्चर करें, जितना सह सकें; पापा आप जीत गए, मैं हारा
    Next Article
    मां संग शिल्पा शेट्टी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए:मां विंध्‍यवासिनी को चुनरी चढ़ाई, 4 बनारसी साड़ियां खरीदीं; बोलीं- मैं सौभाग्यशाली हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment