Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड में बेरोजगारी और Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने में देरी पर Congress का निशाना

    4 hours ago

    1

    0

    देहरादून, नौ नवंबर कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य में बेरोजगारी और गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने में हो रही देरी को लेकर भाजपा नीत सरकार पर सोमवार को निशाना साधा। उन्होंने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से यह बात कही। गोदियाल ने कहा कि राज्य के गठन के बाद कांग्रेस सरकार ने हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, काशीपुर और देहरादून में औद्योगिक केंद्र विकसित कर रोजगार के अवसर बढ़ाए थे।गोदियाल ने आरोप लगाया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मौजूदा सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं को केवल गुमराह कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज भी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और महिलाओं तथा युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जब उत्तराखंड का गठन हुआ था, उसी समय दो अन्य राज्य झारखंड और छत्तीसगढ़ भी बनाए गए थे। इन दोनों राज्यों ने गठन के समय ही अपनी स्थायी राजधानियां तय कर ली थीं, जबकि उत्तराखंड की स्थायी राजधानी अब तक तय नहीं हो सकी है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के शहीदों के सम्मान और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछली कांग्रेस सरकार ने गैरसैंण में विधानसभा भवन का निर्माण कराया था।उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद नवंबर 2015 में वहां विधानसभा का सत्र आयोजित किया गया। इसके अलावा 2017 का बजट सत्र भी गैरसैंण में आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। हालांकि, इसके बाद से भाजपा इस मुद्दे पर जनता को केवल गुमराह करती रही है।’’ गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हाल में छह नवंबर को राज्य स्थापना दिवस मनाकर एक ‘गलत परंपरा’ शुरू की है।उन्होंने कहा कि इस कदम से राज्य आंदोलन में भाग लेने वाले लोगों को गहरी पीड़ा पहुंची है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती दोहराई नहीं जानी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu में दीपावली पर SSI समेत 10 लोगों की हत्या, विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
    Next Article
    Bengaluru में पटाखों से 51 लोगों की आंखें झुलसीं, Minto और Narayana Nethralaya पहुंचे मरीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment