Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 10 मौतें:MP में कोटे से कम बारिश, UP-हरियाणा समेत 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर बंद हो गया है। हाईवे बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। वहीं, रविवार को बिहार के बांका में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। झारखंड में भी बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में अब तक औसतन 15.4 इंच बारिश हुई है, जबकि 18.5 इंच बारिश हो जानी चाहिए थी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक राज्य में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 km घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। हरियाणा में 3 और 4 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीर देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिहार के हाजीपुर में सनसनीखेज वारदात, दिव्यांग की गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस और एफएसएल की टीम
    Next Article
    सावन का पहला सोमवार- उज्जैन में महाकाल की सवारी निकलेगी:झारखंड के देवघर में कांवड़ियों की 5km लंबी लाइन; यूपी के मुजफ्फरनगर के स्कूल-कॉलेज बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment