Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बजट जनता के साथ धोखा- कांग्रेस जिलाध्यक्ष:वित्तीय योजना किसानों और छात्रों की उम्मीदों पर खरी नहीं

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश का आम बजट पारित होने के बाद रामपुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इसे प्रदेश के विकास की दिशा में अहम कदम बताया है, जबकि विपक्षी दलों ने बजट को निराशाजनक करार देते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बजट को ‘लॉलीपॉप’ बताते हुए कहा कि इसमें बेरोजगार युवाओं, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने इसे जनता को भ्रमित करने वाला दस्तावेज बताया। समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्यक्ष अजय सागर ने भी आरोप लगाया कि यह वित्तीय योजना किसानों और छात्रों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने बजट को जनता के साथ धोखा करार दिया। दूसरी ओर, नगर विधायक आकाश सक्सेना ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और विकास को नई गति प्रदान करेगा। व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी ने भी उम्मीद जताई कि नई नीतियों से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और उद्यमियों के लिए नए अवसर सृजित होंगे। शिक्षा जगत से भी बजट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। शिक्षक राजेश लोधी ने शिक्षा क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों को सराहनीय बताया, जबकि शिक्षक दर्पण गौतम ने इसे आमजन के साथ विश्वासघात बताया। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद लोधी ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर संतुलित बजट पेश किया है। हालांकि, पूर्व अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू का कहना है कि यह बजट विभिन्न वर्गों की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उद्योग बंधु बैठक में 8 विभागों की प्रगति खराब:सीडीओ ने समय-सीमा में निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    सड़क हादसे में पिता पुत्र समेत 3 की मौत:सीतापुर में डंपर ने ओवरटेक करते समय बाइक को रौंदा, डंपर लेकर चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment