Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उधारी के रुपए न देने पर युवक की हत्या, VIDEO:अमरोहा में गोली लगते ही आरोपी को झपट्टा मारकर गिराया, फिर तोड़ा दम

    23 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में रविवार को उधारी के रुपए न देने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने सड़क पर युवक के सीने में तमंचे से गोली मारी। गंभीर हालत में घरवाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शाम करीब 6 बजे की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी युवक को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। गोली लगने के बाद युवक आरोपी से भिड़ गया। उसे जमीन पर गिरा दिया। यह देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश जारी है। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र का है। 3 तस्वीरें देखिए ब्याज के पैसों को लेकर चल रहा था विवाद गुलड़िया गांव के रहने वाले प्रतिपाल सिंह बजरी-बजरपुट की दुकान चलाते हैं। परिवार में पत्नी नेमवती और दो बेटे प्रशांत व सुधांशु हैं। सुधांशु भी पिता की दुकान पर काम करता था। उसका घर से करीब 100 मीटर दूर रहने वाले रामपाल सिंह के बेटे अरविंद से पैसों का लेनदेन था। अरविंद ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। सुधांशु ने भी उससे ब्याज पर कुछ रुपए उधार लिए थे। जिसका कुछ बकाया बाकी था। रास्ते में रोककर पैसों का तकादा किया शाम करीब 6 बजे सुधांशु घर से निकला। अरविंद के घर के सामने पहुंचते ही उसने सुधांशु को रोक लिया और बकाया रुपए मांगने लगा। देखते-ही देखते दोनों में कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। झगड़ा बढ़ने पर अरविंद ने तमंचा निकाला और सुधांशु के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद सुधांशु अरविंद की तरफ झपटा और उसे जमीन पर नीचे गिरा लिया। लेकिन, इसके बाद सुधांशु उठ नहीं पाया। पास खड़े एक युवक ने आरोपी अरविंद को पकड़ लिया। भीड़ से छूटकर मौके से हुआ फरार आसपास के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने आरोपी अरविंद की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच अरविंद भीड़ से छूटकर फरार हो गया। उधर, सूचना पर सुधांशु के घरवाले मौके पर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में पुलिस तैनात, आरोपी की तलाश सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में फोर्स तैनात की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला ने सबूत दिखाए, कहा- मेरी कार पर 'पास' लगवाया सुल्तानपुर सदर से भाजपा विधायक विनोद सिंह पर रेप की कोशिश का आरोप लगा है। विधायक ने सफाई दी कि मैं तो महिला को जानता तक नहीं हूं, रेप तो दूर की बात है। महिला ने दावा किया कि विधायक झूठ बोल रहे हैं।उन्होंने दैनिक भास्कर से बात करते हुए सबूत दिखाकर दावा किया कि विधायक उसे जानते थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती होगी; आवेदन 9 सितंबर शुरू
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:आकाश बोले- अखिलेश और राहुल 50 साल के बूढ़े; पवन के मंच से युवक को फेंका; दूल्हे को पहली पत्नी ने पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment