Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'वो बहुत अच्छा इंसान है':पति जैद से गौहर खान ने की थी एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन की तारीफ

    20 hours ago

    1

    0

    जैद दरबार ने हाल ही में बताया कि रियलिटी शो 'अलायंस' में आने से पहले उनकी पत्नी गौहर खान ने एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा इंसान बताया था। यह बातचीत शो के दौरान सोहेल खान के सामने हुई, जहां जैद और कुशाल ने अपने पुराने रिश्ते पर बात की। शो 'अलायंस' में इन दिनों जैद दरबार और कुशाल टंडन एक ही टीम का हिस्सा हैं। गौहर और कुशाल के पुराने रिश्ते को देखते हुए दर्शकों को दोनों के बीच तनाव की उम्मीद थी, लेकिन शो में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है। शो के दौरान सोहेल के सामने बातचीत में जैद ने कुशाल से कहा कि शुरुआत में दोनों के बीच लड़ाई हो सकती थी, लेकिन समझदारी ने ऐसा नहीं होने दिया। इस पर कुशाल ने बताया कि एक समय वह उसी लड़की से प्यार करते थे, जिससे आज जैद की शादी हुई है। जिस पर जैद ने कहा कि हमारे रिश्ते आज भी अच्छे हैं क्योंकि हम दोनों परिपक्व हैं। उस बात को 15 साल हो चुके हैं। अब मेरे दो बच्चे हैं। मेरी पत्नी ने मुझसे सिर्फ एक बात कही कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं। मुझे अपनी पत्नी पर पूरा और अटूट भरोसा है। जैद ने बताया कि वह शुरुआत में कुशाल से मिलने को लेकर थोड़े नर्वस थे। हालांकि, पहली मुलाकात में कुशाल ने उन्हें गले लगाकर सहज महसूस कराया। गौहर खान और कुशाल टंडन रिलेशनशिप में थे गौहर खान और कुशाल टंडन की मुलाकात 2013 में शो 'बिग बॉस 7' के दौरान हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया। बाद में गौहर जैद दरबार के साथ रिलेशनशिप में आईं। दोनों ने 25 दिसंबर 2020 को निकाह किया। मई 2023 में उनके पहले बेटे जेहान का जन्म हुआ। वहीं, सितंबर 2025 में दूसरे बेटे फरवान का जन्म हुआ। गौहर 'इश्कजादे' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं गौहर ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। वह फेमिना मिस इंडिया 2002 में चौथे स्थान पर रहीं और मिस टैलेंटेड का खिताब जीता। उन्होंने 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' (2009) से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके बाद वह 'इश्कजादे' (2012) और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' (2017) जैसी फिल्मों में नजर आईं। जैद मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। वहीं, डांसर अवेज दरबार और अनम दरबार उनके भाई-बहन हैं। ……………………………… गौहर खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… गौहर खान ने छोटे बेटे फरवान की पहली झलक दिखाई:मक्का यात्रा की तस्वीरें शेयर कीं, पति जैद दरबार और दोनों बच्चे साथ नजर आए टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने 26 फरवरी को अपने छोटे बेटे की पहली झलक शेयर की थी। उन्होंने बेटे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। यह फोटो उनके परिवार की मक्का यात्रा की थी। वह अपने पति जैद दरबार और दोनों बच्चों के साथ वहां गई थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कटरीना@43, छोटे कपड़े पहने देख सलमान ने मारा:पहली फिल्म में गुलशन ग्रोवर को किस किया, विक्की ने सलमान के सामने प्रपोज किया, जवाब दिया- हिम्मत नहीं
    Next Article
    इंग्लैंड के खिलाफ भारत लगातार चौथी वनडे सीरीज जीतने उतरेगा:दूसरा मुकाबला आज; कार्डिफ में 15 साल से नहीं हारी टीम इंडिया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment