Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वो हमें चुन चुन कर मार रहे हैं...पहली बार हनुमान का नाम लेकर आतंकी ने खोला भारत का राज!

    6 minutes from now

    1

    0

    खतरनाक आतंकी ने अपने साथियों को सामने बैठाकर पहली बार वो जानकारी दी है जिसने बवाल मचा दिया है। इसने बताया है कि भारत बदला लेता है तो कैसे लेता है। भारत छोड़ता नहीं है। पाकिस्तान के इस आतंकी ने अचानक भगवान राम, हनुमान और घनश्याम का नाम ले लिया। दरअसल इस्लामाबाद में लश्कर तैयबा से जुड़े आतंकी रिज़वान हनीफ ने दावा किया है कि पिछले 3-4 सालों में उसके संगठन के 30 से भी ज्यादा लोग मारे गए हैं। इस आतंकी ने बताया है कि उसके साथी पेशावर, कराची, रावलपिंडी, रावलकोट और मुजफराबाद में मारे गए हैं। उसने कहा कि मेरे इन 30 से ज्यादा साथियों को मारने वाले अज्ञात हमलावर थे। वह सभी के सभी भारत के एजेंट्स थे। यानी इस आतंकी ने इस्लामाबाद में खड़े होकर बताया है कि भारत ने 30 से ज्यादा आतंकी उड़ा दिए हैं। वैसे आपको बता दें कि भारत का इससे कुछ लेना देना नहीं है। भारत तो पहले ही मना कर चुका है कि हम अज्ञात हमलावर नहीं हैं। लेकिन फिर भी यह आतंकी पता नहीं क्यों बोल रहा है कि भारत की खुफिया एजेंसी हमारे लोगों को मार रही है। हमारे लोगों को पीओके में चैन से जीने नहीं दे रही। भारत के एजेंट्स हमें चुन चुन कर मार रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Imran Khan की रिहाई पर अड़ी PTI: 27 सितंबर को Islamabad March का ऐलान, सुहैल अफरीदी की चेतावनीआतंकी रिज़वान हनीफ ने धार्मिक कार्ड खेलते हुए अपने साथियों को यहां तक कह दिया कि हमें इसलिए मारा जा रहा है क्योंकि हम इस्लाम को मानते हैं। हम राम, हनुमान, घनश्याम और गाय की पूजा नहीं करते। चलिए इस आतंकी ने राम, हनुमान और घनश्याम का नाम ले तो लिया है। इसकी सारी पीड़ाएं जल्द ही खत्म होने वाली हैं। तीन चार सालों के अंदर 30 से ज्यादा वाक्यात हो चुके हैं कि हमारे भाइयों को शहीद किया गया। किसी को पेशावर में, किसी को कराची में, किसी को पिंडी में, किसी को रावकोट में, किसी को मुजफराबाद में। जुर्म क्या है? जुर्म सिर्फ ये है कि हम ला इलाहा इल्लल्लाह के मानने वाले हैं। हम हनुमान घनश्याम हरि राम हम गाय की बछों की पूजा करने वाले नहीं है।इसे भी पढ़ें: Pakistan में कुछ बड़ा होने वाला है? विदेशी मीडिया पर बैन, बाहर जाने के लिए पत्रकारों को लेना होगा NOC राम हनुमान का नाम लेने वाले इस आतंकी को क्या डर सता रहा है। दरअसल कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के एक आतंकी ने कश्मीर में दो हिंदुओं का धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी। ऐसी घटना के बाद भारतीय सेना चुप नहीं बैठती। भारतीय सेना कुछ ना कुछ बड़ा खेल करने वाली है। सर्च ऑपरेशन में भारतीय सेना ने दो ओवर ग्राउंड वर्कर्स यानी पाकिस्तान की मदद करने वाले दो गद्दारों को दबोच लिया है। इनमें पहला है एजाज अहमद गने जिसे बारामुल्ला से पकड़ा गया है और दूसरा है तौसीफ अहमद डार जिसे पुलवामा से दबोचा गया है। इन दोनों के पास हथियार गोला बारूद सब मिले हैं। अब इन गद्दारों से जानकारियां जुटाई जा रही हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के आतंकियों को डर है कि भारत बहुत बड़ा एक्शन लेने जा रहा है।Senior LeT commander Rizwan Hanif is absolutely terrified of the unknown gunmen model. 30 terrorists hoorified in last 3 years. Ye Dar achha hai. pic.twitter.com/eIs91bfxJO— Shining Star (@ShineHamesha) August 4, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    Red Sea Crisis | सऊदी टैंकर Daisy पर हूतियों का Missile Attack, अदन की खाड़ी में बढ़ा भारी तनाव
    Next Article
    Hormuz पर धरी रह गई अमेरिका की हसरतें, ईरान-ओमान में डील डन!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment