Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी को अलग चेंजिंग रूम मिलेगा:परिवार भी होटल में साथ रहेगा, ICC की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के कारण फैसला

    1 day ago

    1

    0

    15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम मिलेगा। ECB के अधिकारी ने ब्रिटिश अखबार द गार्डियन को बताया कि उनकी फैमिली भी टीम होटल में उनके साथ ही रहेगी। हालांकि, वैभव मैचों के दौरान टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ रह सकेंगे। वे टीम मीटिंग्स में हिस्सा भी लेंगे। यह फैसला ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के कारण लिया है, जिसे ICC ने इसे 2019 में लागू किया था। भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज 26 जून से शुरू होगी। इसके बाद 1 जुलाई से टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। जहां 5 टी-20 और 3 वनडे मैच होंगे। वैभव से पहले इंग्लिश क्लब आर्सेनल के फुटबॉलर मैक्स डोमैन को दिसंबर 2025 में टीम के अन्य खिलाड़ियों से अलग चेंजिंग रूम मिला था। उस वक्त उनकी उम्र 15 साल थी। क्या है सेफगार्डिंग पॉलिसी अंडर-16 खिलाड़ियों के लिए सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत अलग नियम होते हैं। इसका उद्देश्य नाबालिग खिलाड़ियों को शारीरिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना और किसी भी तरह के दुर्व्यवहार से सुरक्षित रखना है। इसके तहत खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ माहौल बनाया जाता है। नाबालिग खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए नियम क्यों बने ? खेलों में चाइल्ड सेफगार्डिंग नियम अचानक नहीं बने। सालों तक स्पोर्ट्स अकादमी, ड्रेसिंग रूम और ट्रेनिंग सेंटर्स में नाबालिग खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना के कई मामले सामने आए। इन घटनाओं के बाद फीफा, इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी जैसी संस्थाओं को 'लॉकर रूम बैन' और 'नो 1-ऑन-1' जैसे सख्त नियम बनाने पड़े। बाद में इन नियमों को ICC ने भी स्वीकार किया। ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट तक हुई हैं यौन शोषण का शिकार माता-पिता पूरे दौरे में साथ रहेंगे ब्रिटिश अखबार द गार्डियन ने लिखा कि वैभव सूर्यवंशी की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए भारतीय टीम के टीम लायजन ऑफिसर (TLO) और सभी मेजबान मैदानों के सेफगार्डिंग अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट किया जा रहा है। TLO विदेशी दौरों के दौरान मेजबान बोर्ड और टीम के बीच संपर्क अधिकारी की भूमिका निभाता है। ECB ने यह भी कहा कि सूर्यवंशी के माता-पिता पूरे दौरे में उनके साथ रहेंगे और उसी होटल में ठहरेंगे, जहां भारतीय टीम रुकेगी। आमतौर पर खिलाड़ियों के परिवार टीम होटल में नहीं ठहरते, लेकिन उनकी कम उम्र को देखते हुए इस व्यवस्था को विशेष अनुमति दी गई है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सूर्यवंशी के माता-पिता आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उनके साथ रहेंगे। बोर्ड उनके यात्रा और रहने का पूरा खर्च उठाएगा। सूर्यवंशी कई सीनियर ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रह चुके सूर्यवंशी इससे पहले भी कई सीनियर टीमों के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रह चुके हैं। वे घरेलू क्रिकेट में बिहार की टीम, IPL में राजस्थान रॉयल्स और हाल ही में श्रीलंका में खेली गई ट्राई सीरीज के दौरान इंडिया-ए टीम के साथ रहे हैं। वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए वैभव 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था। सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय भी बन सकते हैं शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेल लिया था। वहीं, सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। वैभव को अगर इंग्लैंड-आयरलैंड टूर या एशियन गेम्स में एक भी मैच खेलने का मौका मिल जाता है तो वे शेफाली और सचिन दोनों को पीछे छोड़कर भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे। पहले आयरलैंड, फिर इंग्लैंड दौरा भारतीय टीम 26 और 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां पांच टी-20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज के मुकाबले चेस्टर-ली-स्ट्रीट (1 जुलाई), मैनचेस्टर (4 जुलाई), नॉटिंघम (7 जुलाई), ब्रिस्टल (9 जुलाई) और साउथैम्प्टन (11 जुलाई) में खेले जाएंगे। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव। -------------------------- वैभव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने दोबारा शतक बनाया 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने फिर तूफानी पारी खेली। उन्होंने एक लोकल टूर्नामेंट में 119 गेंद पर 168 रन बनाए। उनकी पारी में 19 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पोर्ट्स अपडेट:US ओपन बैडमिंटन: श्रीकांत-तन्वी समेत कई भारतीय अगले दौर में
    Next Article
    ICC रैंकिंग- शुभमन गिल नंबर-2 वनडे बल्लेबाज:ईशान किशन की 21 स्थान की छलांग, टेस्ट में 36 साल बाद न्यूजीलैंड का बॉलर टॉप पर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment