Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में:लिस्ट में शामिल सबसे युवा खिलाड़ी, 7 एथलीट्स में इकलौते भारतीय

    7 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को टाइम मैगजीन की TIME 100 Next लिस्ट में जगह मिली है। यह दुनिया के उभरते सितारों की सालाना लिस्ट है। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में तेजी से पहचान बना रहे लोगों को शामिल किया जाता है। 15 साल के वैभव इस लिस्ट में शामिल सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। टाइम ने उन्हें खेल जगत के तेजी से उभरते सितारों यानी राइजिंग स्टार्स की कैटेगरी में रखा है। 7 एथलीट में इकलौते भारतीय हैं वैभव वैभव 7 खिलाड़ियों की इस लिस्ट में शामिल इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। उनके साथ अमेरिकी फुटबॉलर आर्चीबाल्ड मैनिंग, NBA खिलाड़ी टाइरिस मैक्सी, फुटबॉलर नाओमी गिरमा और फोलारिन बालोगन, टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा ईला और बास्केटबॉल खिलाड़ी ओलिविया माइल्स भी हैं। पिछले साल यशस्वी जायसवाल को जगह मिली थी टाइम मैगजीन ने 2025 में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को TIME 100 Next में जगह दी थी। वे उस साल लिस्ट में शामिल इकलौते क्रिकेटर थे। 23 साल के यशस्वी ने सोशल मीडिया पर लिस्ट में शामिल होने पर खुशी जताई थी। उन्होंने लिखा था कि उन्हें इस लिस्ट में शामिल होने पर गर्व है। साथ ही यह उन्हें याद दिलाता है कि अब तक कितनी दूर आया हूं और अभी कितना आगे जाना है। सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं वैभव वैभव ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। मैनचेस्टर में खेले गए मैच में वे भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष क्रिकेटर बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। वैभव अब तक 6 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। उनके नाम 193 रन हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 81 रन है। सूर्यवंशी ने 12 साल की उम्र में रणजी डेब्यू किया वैभव ने 2024 में बिहार की ओर से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। तब उनकी उम्र 12 साल थी। वे कम उम्र में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हुए। 2024 में ही राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें IPL ऑक्शन में 1 करोड़ रुपए में खरीदा। तब वे 13 साल के थे। वे IPL ऑक्शन में खरीदे जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। वैभव ने IPL में 35 गेंदों में शतक लगाया वैभव ने IPL 2025 में 7 पारियों में 252 रन बनाए। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया। यह उस समय किसी भारतीय बल्लेबाज का IPL में सबसे तेज शतक था। सूर्यवंशी ने 2026 IPL में 776 रन और 72 छक्के लगाए अपने दूसरे IPL सीजन में वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाए। इसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहे। वे राजस्थान रॉयल्स के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने सीजन में 72 छक्के लगाए। यह क्रिस गेल के पिछले रिकॉर्ड से 20 छक्के ज्यादा थे। 11 गेंदों में लिस्ट-ए फिफ्टी लगाई जून में कोलंबो में श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए की ओर से खेलते हुए वैभव ने 11 गेंदों में अर्धशतक लगाया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसके बाद उन्हें दलीप ट्रॉफी में विजेता ईस्ट जोन टीम का उप-कप्तान बनाया गया। वे जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम का भी हिस्सा हैं। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने वनडे में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया:शुभमन गिल ने सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा; रोहित शर्मा के 12 हजार रन पूरे भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 8 विकेट से हरा दिया। टीम ने 406 रन का टारगेट 43.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह भारत का वनडे में सबसे बड़ा रनचेज है। 20 साल बाद किसी टीम ने दूसरी पारी में 400 रन चेज किए हैं। 2006 में साउथ अफ्रीका ने यह कारनामा किया था। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुवाहाटी की पिच पर भड़के भारतीय कोच गंभीर:कहा- यह क्रिकेट नहीं, बैटिंग है; भारत-विंडीज मैच में 5 शतक लगे, 811 रन बने
    Next Article
    एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट हरियाणवी कुशल की कहानी:3 खेल छोड़ आर्चरी चुनी, बॉक्सिंग पर कहा था-चोट नहीं मार सकता; ट्रेनिंग कराते-कराते मां अकाउंटेंट बनीं

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment