Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेंडरों के साथ जमीन पर बैठे विधायक, खत्म हुआ धरना:प्रयागराज में 6 दिनों से अनशन दे रहे थे, अब नगर विकास मंत्री से बात होगी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सरोजिनी नायडू मार्ग पर स्ट्रीट वेंडरों और नगर निगम प्रयागराज के बीच पिछले 6 दिनों से जारी गतिरोध रविवार को समाप्त हो गया। शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी दुकानदारों को फल खिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। धरना स्थल पर पहुंचते ही विधायक प्रोटोकॉल छोड़कर दुकानदारों के साथ जमीन पर बैठ गए। उन्होंने कहा- मैं आपका साथी हूं, यहीं बैठा रहूंगा। इसके बाद विधायक ने वेंडरों को आश्वासन दिया कि उनके हक की लड़ाई अब शासन स्तर पर लड़ी जाएगी। साथ ही बताया कि सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपेगा। ‘अर्बन बाजार’ टेंडर के विरोध में था आंदोलन एजी सब्जी मंडी चौराहे पर आजाद स्ट्रीट वेंडर यूनियन हॉकर्स जॉइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले वेंडर पिछले छह दिनों से ‘अर्बन बाजार’ टेंडर के विरोध में धरना दे रहे थे। वेंडरों का आरोप है कि नगर निगम का नया ‘अर्बन बाजार’ प्रस्ताव स्ट्रीट वेंडर कानून 2014 का उल्लंघन है। यूनियन पदाधिकारियों के अनुसार वर्ष 2020 में टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) ने इसी मार्ग पर 450 दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव पास किया था। वेंडरों का कहना है कि नया टेंडर उन दुकानदारों के अस्तित्व पर संकट पैदा कर रहा है, जो कई पीढ़ियों से यहां व्यवसाय कर रहे हैं। विरोध के दौरान दुकानदारों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। प्रतिनिधिमंडल करेगा मंत्री से मुलाकात विधायक के साथ वार्ता के बाद तय हुआ कि यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को लखनऊ जाकर नगर विकास मंत्री से मुलाकात करेगा। इस दौरान नगर निगम की नई नीति और स्ट्रीट वेंडरों की कानूनी स्थिति पर विस्तार से चर्चा होगी। ये लोग रहे मौजूद धरना समाप्त होने के दौरान पार्षद पंकज जयसवाल, सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जयसवाल, यूनियन अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, मीडिया प्रभारी सुधाकर सिंह, भोला तिवारी, आशीष द्विवेदी, रितेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में वेंडर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:झांसी में 7 किलो चांदी के साथ युवक गिरफ्तार, बॉडी पर टेप से 6.20 लाख रुपए बांधे था
    Next Article
    योगी बोले-यूपी का बुलडोजर बंगाल में गुंडों का इलाज करेगा:दंगाइयों का इलाज सिर्फ भाजपा; ममता सरकार मुस्लिम वोट बैंक की सौदागर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment