Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वडोदरा में PM मोदी का Gen-Z कार्यक्रम:रजिस्ट्रेशन खुलने के 1 घंटे में ही फुल हो गईं सीटें, मंगलवार को गुजरात आएंगे मोदी

    23 hours ago

    1

    0

    गुजरात के वडोदरा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में विशेष कार्यक्रम होने जा रहा है। पीएम का यह कार्यक्रम कई प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण का है, लेकिन इसमें जेन-जी का पीएम से सीधा संवाद भी होगा। इसीलिए इस बार पीएम का स्टेज भी न्यू थीम पर डिजाइन किया गया है। पीएम के मंच के साथ एक विशेष 'वाय' शैप में रैंप बनाया गया है, जिसके चारों ओर युवा बैठेंगे। मोदी रैंप पर चलेंगे और जनरेशन-जेड के छात्रों और पेशेवरों से बातचीत करेंगे। एक घंटे में फुल हो गईं सीटें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रखा गया था। रजिस्ट्रेशन पोर्टल सुबह 10:30 बजे खोला गया और महज एक घंटे में ही सभी सीटें फुल हो गईं थीं। सीट न पाने वालों से डिप्टी सीएम ने माफी मांगी पीएम को सुनने और इस खास अवसर का हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। जिन लोगों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। उन्हें कार्यक्रम में क्यूआर कोड से एंट्री मिलेगी। रजिस्ट्रेशन फुल होने के चलते कई युवा कार्यक्रम में जगह नहीं बना पाए हैं। इसे लेकर गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनसे माफी मांगी है। करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे पीएम पीएम मोदी मंगलवार को एक दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े करोड़ों रुपए के कई विकास प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद नवसारी जाएंगे। नवसारी में बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। ---------------------- ये खबर भी पढ़े… पीएम मोदी की 13 साल बाद श्रीराम कॉलेज में स्पीच:कहा- मैंने लाल किले से होम्योपैथी की गोली दी प्रधानमंत्री शनिवार शाम मेट्रो से सफर कर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचे। उन्होंने कॉलेज के 100वें स्थापना दिवस पर जेन-जी छात्रों के बीच 48 मिनट स्पीच दी। पीएम मोदी ने कहा कि आपकी लैंग्वेज में कहूं तो इस कॉलेज के पूर्व छात्र OG (ओरिजनल गैंग्स्टर) हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली एयरपोर्ट में पानी भरने की AI पोस्ट पर कार्रवाई:दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया हैंडल्स की सूची दी गई; FIR भी दर्ज हुई
    Next Article
    मुंबई कोस्टल रोड टनल में सुपरकार रेसिंग:लैंबॉर्गिनी, BMW समेत कई कारों पर केस, VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment