Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Vadodara: मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना आज

    6 hours ago

    1

    0

    वडोदरा, दो अगस्त गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा सोमवार को आयेगा। इस सीट के परिणाम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा के मजबूत गढ़ वडोदरा शहर में कांग्रेस कितनी कड़ी चुनौती पेश कर पाती है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी, जिसके लिए पहले से ही व्यापक इंतजाम किए जा चुके हैं।इस सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव हुआ था। भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल का निधन हो जाने की वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था। उपचुनाव में केवल 37.5 प्रतिशत मतदान हुआ था।अधिकारियों ने बताया कि उस निर्धारित केंद्र पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां मतगणना की जाएगी। भाजपा ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने अपनी प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी पर दांव लगाया है। वर्ष 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में इस निर्वाचन क्षेत्र में 60.15 प्रतिशत मतदान हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kerala में भारी बारिश और तबाही के बीच प्रभावित परिवारों की मदद कर रही सरकार: Rahul Gandhi
    Next Article
    Bhagwant Mann ने लुधियाना में दो School of Eminence का उद्घाटन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment