Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत:हादसे में मोटरसाइकिल सवार दूसरा युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

    5 hours ago

    1

    0

    औरैया में सहार थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना पूर्वा तरा गांव के सामने हुई। मृतक की पहचान कानपुर नगर के शाखा जनवारा निवासी 28 वर्षीय प्रद्युम सिंह पुत्र मलखान सिंह परमार के रूप में हुई है। घायल युवक निखिल पुत्र अरविंद कुमार (24), भी शाखा जनवारा का ही रहने वाला है। गांव के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर नवीन ने प्रद्युम सिंह को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पूर्वा सुजान से फालिस की दवा लेकर अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना के समय वे मोटरसाइकिल पर थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। घटना की सूचना मिलते ही एसआई कुलदीप राजपूत और अब्दुल सत्तार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुटखा के प्रचार पर लखनऊ हाईकोर्ट ने मांगा जवाब:केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण को पूर्व आदेश के अनुपालन पर देना होगा जवाब
    Next Article
    गाजीपुर के अम्बुज श्रीवास्तव बने मुख्य चयनकर्ता:रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड में मिली बड़ी जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment