Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विहिप कार्यकर्ता ने बिरयानी दुकानों की जांच मांगी:सीएम योगी को पत्र भेजकर लाइसेंस, खाद्य सामग्री और साफ-सफाई की जांच की मांग की

    1 day ago

    2

    0

    ज्ञानपुर के दुर्गागंज रोड स्थित ज्ञानपुर देहाती में मुरादाबादी बिरयानी को लेकर विवाद के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। उसने ज्ञानपुर समेत भदोही, घोसिया, खमरिया और गोपीगंज की बिरयानी दुकानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि कई दुकानें खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन किए बिना चल रही हैं। कुछ दुकानों के पास लाइसेंस और पंजीकरण भी नहीं हैं। कार्यकर्ता ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने की मांग की है। पत्र में सभी दुकानों के खाद्य सुरक्षा लाइसेंस और पंजीकरण की जांच करने को कहा गया है। बिना वैध अनुमति चल रही दुकानों पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की मांग की गई है। बिरयानी में इस्तेमाल होने वाले मांस और अन्य खाद्य सामग्री के स्रोत, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच करने की मांग भी की गई है। दुकानों की साफ-सफाई, स्वच्छ पानी, खाद्य पदार्थ ढककर रखने और खाना बनाने की व्यवस्था की जांच करने को कहा गया है। पत्र में दुकानों पर शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों की जानकारी साफ तौर पर प्रदर्शित करने की मांग की गई है, ताकि ग्राहकों को भ्रम न हो। कार्यकर्ता ने बाहर से आकर व्यापार करने वाले दुकानदारों समेत सभी संचालकों के व्यापारिक दस्तावेज और जरूरी लाइसेंस जांचने को कहा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि कार्रवाई किसी की पहचान या मूल स्थान के आधार पर नहीं, बल्कि कानून और नियमों के आधार पर हो। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में भदोही नगर की मुरादाबादी बिरयानी और अन्य बिरयानी दुकानों का खाद्य सुरक्षा विभाग से विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण कराने की बात भी कही गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व संपन्न:एसएसपी ने परिवार के साथ बंगाली घाट पर की पूजा; 10 घाटों पर श्रद्धालुओं ने मनाया पर्व
    Next Article
    हाथरस के 18 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर:विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच अलीगढ़, एटा और कासगंज भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment