Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्हाट्सएप से मोबाइल हैक कर 10 लाख रुपये की ठगी:साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई कर 2.70 लाख रुपये वापस कराए

    14 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में व्हाट्सएप पर APK फाइल के जरिए मोबाइल हैक कर बैंक खाते से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 2.70 लाख रुपये वापस कराए हैं। थाना देवा क्षेत्र के ग्राम मुरादाबाद निवासी रामकौशल पुत्र रामलखन ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेजी थी। इस फाइल को डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके बैंक खाते से लगभग 10 लाख रुपये निकाल लिए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश और क्षेत्राधिकारी संगम कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित बैंक और मर्चेंट से संपर्क स्थापित कर तकनीकी जांच की। साइबर सेल की सक्रियता के कारण, ठगी गई 2.70 लाख रुपये की धनराशि को सफलतापूर्वक ट्रेस कर पीड़ित के बैंक खाते में वापस जमा करा दिया गया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजी गई APK फाइल, लिंक या एप्लिकेशन को डाउनलोड न करें। ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें या नजदीकी पुलिस थाने में सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर वित्तीय नुकसान से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की डेयरियों पर ईंधन संकट:सिलेंडर की कमी और महंगी लकड़ी ने बढ़ाए दूध, दही और पनीर के दाम
    Next Article
    आजमगढ़ की मस्जिदों में हुई अलविदा की नमाज:सुरक्षा व्यवस्था के किए गए थे व्यापक इंतजाम, संवेदनशील इलाकों में भारी फोर्स तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment