Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Vaishno Devi Shrine Board ने शारदीय नवरात्र की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर की बैठक

    6 hours ago

    1

    0

    जम्मू, छह अक्टूबर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सचिन कुमार वैश्य ने मंगलवार को आगामी शारदीय नवरात्र की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवरात्र का त्योहार 11 अक्टूबर को शुरू होगा और 20 अक्टूबर को समाप्त होगा।वैश्य ने यहां श्राइन बोर्ड के केंद्रीय कार्यालय में स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर माता वैष्णो देवी मंदिर व कटरा आधार शिविर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा को सुचारू और परेशानी मुक्त बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देशों के तहत उन्होंने आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर भी जोर दिया।इनमें अग्निशमन व्यवस्था और ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित करना शामिल है। उन्होंने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवानों को संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी करने और भीड़-प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने के लिए श्राइन बोर्ड के आपदा प्रबंधन कार्य बल के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि नियमित रूप से सार्वजनिक घोषणाएं करने, संयुक्त गश्त एवं निगरानी, भीड़ को व्यवस्थित करने तथा निर्धारित स्थानों पर श्रद्धालुओं को रोकने के लिए होल्डिंग एरिया बनाने पर भी जोर दिया गया।वैश्य ने अधिकारियों को सभी सेक्टर में आवश्यक बचाव उपकरण तैयार रखने और वायरलेस सेट तथा बेहतर बुनियादी ढांचे के माध्यम से संचार नेटवर्क को मजबूत करने का निर्देश दिया, ताकि निर्बाध समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Umesh Kolhe Murder Case में NIA Court का फैसला, आरोपी Atib Rashid की अर्जी खारिज
    Next Article
    Rahul Gandhi मानहानि केस में Sultanpur कोर्ट में बहस अधूरी, अब 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment