Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विजय तेंडुलकर का नाटक 'जाति ही पूछो साधु की' प्रस्तुति:भारतीय समाज में व्याप्त जातिगत विसंगतियों को दिखाया

    2 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में टी.डब्ल्यू.एस पिक्चर्स एक्टर्स' कर्कहाना ने प्रसिद्ध नाटककार विजय तेंडुलकर के सामाजिक व्यंग्य नाटक 'जाति ही पूछो साधु की' का सफल मंचन किया। यह प्रस्तुति संगीत नाटक अकादमी में आयोजित की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक का निर्देशन और मंच-परिकल्पना सत्येन्द्र त्रिवेदी ने की। उनकी कुशल प्रस्तुति ने नाटक को जीवंत बनाया। सशक्त संवाद, प्रभावी अभिनय और संतुलित मंच-संयोजन ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।यह नाटक भारतीय समाज में व्याप्त जातिगत पूर्वाग्रहों, सामाजिक विसंगतियों और मानवीय मूल्यों के टकराव पर तीखा व्यंग्य करता है। कहानी हास्य के माध्यम से गंभीर सामाजिक सवाल उठाती है। नाट्य मंचन में सामाजिक विसंगतियों को दिखाया प्रस्तुति के दौरान कई दृश्यों ने दर्शकों को हंसाया और सोचने पर मजबूर किया। यह मंचन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक आत्ममंथन का अवसर भी बना, जिसने दर्शकों को सामाजिक संरचनाओं पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के अनुसार, यह नाट्य प्रस्तुति सामाजिक मुद्दों के प्रति युवा कलाकारों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसे सार्थक और विचारोत्तेजक रंगमंच की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास हैं । ये कलाकारों ने अभिनय में मुख्य भूमिका निभाई कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। सत्येन्द्र त्रिवेदी ने महिपति की भूमिका निभाई, जबकि तन पांडेय नलिनी बनीं। ईश्वर भाई का किरदार याजुवेन्द्र कमल ने, चेयरमैन का सचिन पांडेय ने और प्रिंसिपल का प्रेम यादव ने निभाया। आकाश भारती अवका के रूप में प्रभावी रहे। अनुराग कुमार ने लॉन्ड्री मैन और छात्र का किरदार निभाया। सालिक सिद्दीकी बबन्या बने, अभिषेक कल्लोल पंडित की भूमिका में दिखे। अजय ने गृहस्थी और यश शुक्ला ने स्टूडेंट/महमूद का किरदार निभाया। अनिल दुबे सरजय राव की भूमिका में थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फेन्सिडिल कफ सिरप मामले में जमानत खारिज:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विभोर राणा व विशाल सिंह की याचिकाएं रद्द कीं
    Next Article
    T20 WC 2026 Schedule: भारत बनाम जिम्बाब्वे के अलावा एक और मुकाबला, नोट कीजिए दोनों मैचों के शुरू होने का वक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment