Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‌विजयनगर से NH-2 तक मार्ग का होगा निर्माण:कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने किया भूमि पूजन, 25 करोड़ की लागत से 3.5 KM रोड का चौडीकरण

    22 hours ago

    1

    0

    कानपुर के विजय नगर चौराहे पर आज सांसद रमेश अवस्थी ने विजय नगर से NH-2 तक कनेक्टिविटी मार्ग का भूमि पूजन किया। इस मौके पर BJP विधायक सुरेन्द्र मैथानी, बीजेपी जिला अध्यक्ष और युवा मोर्चा से अक्षय त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह मार्ग बनने से विजय नगर क्षेत्र के लोगों को सीधा और बेहतर संपर्क मिलेगा। इससे रोजाना आने-जाने वाले वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी और समय की बचत होगी। इसकी लागत तकरीबन 25 करोड़ बताई जा रही है। साढ़े तीन किलोमीटर लम्बा कनेक्टिविटी मार्ग का निर्माण शुरू हो रहा है। यह रिंग रोड शहर के चारों ओर मजबूत सड़क नेटवर्क तैयार करेगी और भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश करने की आवश्यकता कम होगी। परियोजना वर्ष 2027 तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके पूरा होने के बाद हाइवे की तरफ जाने वाले वाहनों के लिये ट्रैफिक का दबाव कम होगा, औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय व्यापार को भी फायदा होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में धान खरीद निर्धारित समय के बावजूद बंद:भाकियू महासचिव ने जिलाधिकारी से खुलवाने की मांग की
    Next Article
    गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भीड़:लाखों श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा के लिए 550 पुलिसकर्मी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment