Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में धान खरीद निर्धारित समय के बावजूद बंद:भाकियू महासचिव ने जिलाधिकारी से खुलवाने की मांग की

    23 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में धान खरीद निर्धारित समय से पहले बंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने धान खरीद के लिए 1 नवंबर से 28 फरवरी तक का समय तय किया था, लेकिन क्रय एजेंसियों ने जनवरी से ही खरीद रोक दी है। घनश्याम वर्मा के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 1 नवंबर से 28 फरवरी तक का समय निर्धारित था। इसके बावजूद, क्रय एजेंसियां जनवरी माह से धान खरीद नहीं कर रही हैं और दावा कर रही हैं कि सरकार ने खरीद बंद कर दी है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में नवंबर माह में भी धान की खरीद नहीं हुई थी। अब अंतिम दौर में फरवरी माह में भी खरीद नहीं की जा रही है। इस प्रकार, शुरुआती एक माह और अंतिम एक माह, कुल दो माह तक धान खरीद पूरी तरह से बंद रही है। दिसंबर और जनवरी माह में भी वास्तविक किसानों से धान की खरीद नहीं की गई, बल्कि दलालों के माध्यम से खरीद हुई। भाकियू महासचिव ने इसे किसानों के साथ अन्याय बताया है। घनश्याम वर्मा ने जिलाधिकारी अयोध्या से मांग की है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित समय तक धान खरीद जारी रखी जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रह्माकुमारी संस्थान ने हरदोई में निकाली शिवजी की बारात:महाशिवरात्रि पर आध्यात्मिक संदेश गूंजा, लोगों ने किया स्वागत
    Next Article
    ‌विजयनगर से NH-2 तक मार्ग का होगा निर्माण:कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने किया भूमि पूजन, 25 करोड़ की लागत से 3.5 KM रोड का चौडीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment