Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैलेंटाइन के दिन फंदे से लटका मिला बॉयफ्रेंड का शव:प्रयागराज में गर्लफ्रेंड ने फोन पर कहा- मर जाओ, परिजन बोले- बेटे की हत्यी की गई

    10 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में 12वीं के छात्र का कमरे में फंदे से लटकता हुआ शव मिला। परिजनों का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है। पिता ने एक लड़की समेत 4 लोगों पर ब्लैकमेलिंग और हत्या के आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि पढ़ाई के दौरान बेटे की दोस्ती एक लड़की से हो गई थी। दोनों 6 महीने से एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे। कुछ समय से लड़की मेरे बेटे को ब्लैकमेल कर रही थी। लड़की उससे रुपए मांगती थी, जब वह मना करता तो रेप के झूठे केस में फंसाने और अपने दोस्तों से हत्या कराने की धमकी देती। शुक्रवार रात में लड़की ने मैसेज किया। उसने बेटे से कहा कि मर जाओ। आज सुबह बेटे का कमरे में शव मिला है। पिता का आरोप है कि बेटे को मारकर लटकाया गया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर लड़की को हिरासत में लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि छात्र की हत्या हुई है या फिर सुसाइड है। पूरा मामला टैगोर टाउन इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला…. टैगोर टाउन इलाके में रहने वाले विरोध कुमार गिरी होमगार्ड हैं। वह डायल 112 की गाड़ी में ड्राइवर के रूप में तैनात हैं। विरोध कुमार का बेटा आशुतोष प्रताप गिरी (15) नवाबगंज स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज में 12वीं पढ़ता था। आशुतोष के पिता विरोध कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया- मेरा बेटा आशुतोष प्रताप गिरी डी कारगिल हाइट कोचिंग में पढ़ता था। वहीं उसकी दोस्ती सुहानी सिंह नाम की छात्रा से हो गई। सुहानी टैगोर टाउन स्थित जयराज मेमोरियल गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। विरोध कुमार ने कहा- मेरे बेटे ने 13 फरवरी को मुझे बताया कि सुहानी मुझे ब्लैकमेल कर रही। वह लगातार पैसों की मांग कर रही है और काफी पैसे भी ले चुकी है। जब बेटे ने कहा कि अब पैसे नहीं दे पाएगा, तो उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने लगी। पिता ने बताया- सुहानी ने अपनी रूम पार्टनर स्वीटी सिंह और अपने दोस्तों अक्षत आनंद और शिवांश आर्यन के साथ मिलकर आशुतोष को जान से मारने की धमकी भी दी थी। मैसेज में लिखा- मर जाओ पिता गिरधारी ने बताया- आज सुबह करीब 6 बजे मैं उसे जगाने गया। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का शटर बाहर से बंद था। जब मेरे बड़े भाई ने शटर उठाया तो देखा कि मेरा बेटे फंदे से लटका है। पिता ने कहा- शुक्रवार रात सुहानी की ने आशुतोष को मैसेज भेजा भेजा था, जिसमें लिखा था- मर जाओ। आशुतोष के पिता का कहना है कि मेरे बेटे की मौत के लिए मुख्य रूप से सुहानी सिंह, उसकी रूम पार्टनर स्वीटी सिंह और उसके सहयोगी अक्षत आनंद और शिवांश आर्यन जिम्मेदार हैं। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। रात 2 बजे पिता को किया था फोन वहीं, आशुतोष के चाचा सुनील कुमार गिरी ने बताया- टैगोर टाउन में हमारे दो मकान हैं। एक मकान में आशुतोष अपने माता-पिता के साथ रहता था, जबकि दूसरे मकान में बड़े भाई और मां रहती हैं। शनिवार सुबह इसी मकान में आशुतोष का शव मिला। चाचा ने कहा- शुक्रवार रात 2 बजे आशुतोष ने अपने पिता विरोध कुमार को फोन भी किया। आशुतोष ने कहा कि मुझे भूख लगी है और खाने के लिए कुछ पहुंचा दें। लेकिन घर से कोई भी उसे रात में खाना देने नहीं गया। इसके बाद दोबारा आशुतोष का फोन नहीं आया और न ही घर से किसी ने उसे फोन किया। सुबह करीब 6 बजे जब उसके ताऊ उसे जगाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो आशुतोष फंदे से लटका हुआ था। पूछताछ के लिए लड़की को थाने लाया गया जॉर्जटाउन थाना प्रभारी रोहित कुमार तिवारी ने परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर युवती को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ----------------- यह खबर भी पढ़ें- 'दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती':अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा ‘मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 संविदा चालक-परिचालक बर्खास्त होंगे:बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर परिवहन निगम का फैसला
    Next Article
    उन्नाव में 'ऑपरेशन दस्तक' अभियान:41 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, पुलिस ने गतिविधियों की जानकारी जुटाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment