Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 'ऑपरेशन दस्तक' अभियान:41 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, पुलिस ने गतिविधियों की जानकारी जुटाई

    7 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा ऑपरेशन ‘दस्तक’ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत हिस्ट्रीशीटरों की सघन चेकिंग और सत्यापन किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार और क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा के नेतृत्व में की गई। अभियान के अंतर्गत थाना अचलगंज एवं थाना बीघापुर क्षेत्र में पंजीकृत कुल 41 हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीमों ने संबंधित व्यक्तियों के घर पहुंचकर उनकी वर्तमान गतिविधियों, कार्य-व्यवसाय, संपर्क नंबर, पूर्व आपराधिक इतिहास, पारिवारिक स्थिति और निवास स्थान की विस्तृत जानकारी एकत्र की। एकत्रित की गई सभी सूचनाओं को विधिवत डोजियर फॉर्म में दर्ज किया गया है, ताकि भविष्य में उनकी निगरानी और आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई में सहूलियत रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन के दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न हों। पुलिस ने उन्हें आगाह किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने या दोबारा अपराध में लिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि प्रत्येक व्यक्ति की वर्तमान स्थिति का अद्यतन रिकॉर्ड तैयार हो। क्षेत्राधिकारी मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि ऑपरेशन ‘दस्तक’ का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी स्थापित करना और संभावित अपराधों पर पूर्व नियंत्रण करना है। समय-समय पर इस प्रकार के सत्यापन अभियान चलाकर पुलिस यह सुनिश्चित करती है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग सक्रिय न हो सकें और जनपद में शांति बनी रहे। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी तथा जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैलेंटाइन के दिन फंदे से लटका मिला बॉयफ्रेंड का शव:प्रयागराज में गर्लफ्रेंड ने फोन पर कहा- मर जाओ, परिजन बोले- बेटे की हत्यी की गई
    Next Article
    मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेस की रणनीति:17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव की घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment