Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी:बांग्लादेश-नेपाल में 21 जनवरी से शुरू होगा; 16 टीमें खेलेंगी; भारत 22 को खेलेगा

    19 hours ago

    1

    0

    ICC विमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट 21 जनवरी से बांग्लादेश और नेपाल में शुरू होगा। टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। चार ग्रुप में कुल 41 मैच खेले जाएंगे। मुकाबले दोनों देशों के चार स्टेडियम में होंगे। पहले दिन आठ टीमें चार मैचों में उतरेंगी। सह-मेजबान बांग्लादेश का सामना UAE से होगा। नेपाल 22 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ अभियान शुरू करेगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारत भी 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। यह टूर्नामेंट का तीसरा एडिशन होगा। पहली बार यह 2023 में खेला गया था। इन चार मैदानों पर होंगे मैच मैच चट्टग्राम के बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। इसके अलावा सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, काठमांडू के TU इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अपर मुलपानी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज के मैच 26 जनवरी तक चलेंगे। इसके बाद क्वालिफाई करने वाली टीमें सुपर सिक्स स्टेज में पहुंचेंगी। सुपर सिक्स स्टेज में टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 4 फरवरी को सेमीफाइनल, 6 फरवरी को फाइनल सेमीफाइनल 4 फरवरी को बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। इसके लिए 5 फरवरी को रिजर्व डे रखा गया है। फाइनल 6 फरवरी को स्थानीय समयानुसार 13:30 बजे खेला जाएगा। फाइनल के लिए 7 फरवरी को रिजर्व डे तय किया गया है। भारतीय टीम शुरुआती दोनों एडिशन की चैंपियन भारतीय विमेंस अंडर-19 टीम का अब तक का वर्ल्ड कप इतिहास बेहद शानदार रहा है। भारत ने इस टूर्नामेंट के पिछले दोनों एडिशन (2023 और 2025) में खिताब जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है। 2023 में शेफाली वर्मा की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता था, जबकि 2025 में निकी प्रसाद की कप्तानी में टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैच के बाद इंटरव्यू में भावुक हुईं हरमनप्रीत कौर:माइक फेंककर आंसू पोछते हुए निकलीं; इसी महीने कप्तानी से इस्तीफा दिया था
    Next Article
    कुलदीप वनडे के टॉप-5 बॉलर्स में शामिल:ICC रैंकिंग में श्रीलंका के तीक्षणा को पीछे छोड़ा; ऑस्ट्रेलिया से आगे निकला पाकिस्तान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment