Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप- आज इंग्लैंड Vs वेस्टइंडीज:जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी; दोनों अब तक एक भी मैच नहीं हारी

    9 hours ago

    2

    0

    विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज मेजबान इंग्लैंड का सामना वेस्टइंडीज से होगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अपने सभी तीनों मुकाबले जीते हैं। यह मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी। ग्रुप-B में शामिल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के 6-6 पॉइंट्स हैं। इंग्लैंड बेहतर रनरेट के हिसाब से टॉप पर मौजूद है। इंग्लैंड ने श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को हराया था। वहीं वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका से जीत दर्ज की। हेड टू हेड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 32 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इंग्लैंड ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं वेस्टइंडीज सिर्फ 9 मुकाबले अपने नाम कर सकी। 1 मैच टाई रहा। इंग्लैंड को रेगुलर कप्तान नैट सीवर-ब्रंट काफ मसल इंजरी की वजह से दो मैचों के लिए बाहर हैं। उनकी जगह चार्ली डीन कप्तानी कर रही हैं। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स डेनियल व्याट इंग्लैंड की टॉप स्कोरर इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए डेनियल व्याट हॉज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 143.82 की स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 105* रन है। वहीं गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3 मैचों में 6.00 की किफायती इकोनॉमी से रन देते हुए 7 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट है। आलिया अलीन ने 8 विकेट लिए वेस्टइंडीज के लिए इस टूर्नामेंट में शेमाइन कैंपबेल सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 3 मैचों में 130.00 की स्ट्राइक रेट से 130 रन जोड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 90* रन रहा है। गेंदबाजी में आलिया अलीन ने शानदार परफॉर्मेंस दी हैं। उन्होंने 3 मैचों में 6.62 की इकोनॉमी से 8 विकेट लिए हैं। वे टूर्नामेंट की दूसरी टॉप विकेट टेकर हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 27 रन देकर 4 विकेट है। पिच रिपोर्ट एंड वेदर कंडीशन लॉर्ड्स की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और मूवमेंट मिलेगी। लंदन में तापमान 17°C से 19°C के बीच रहेगा। आसमान में हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, सोफिया डंकली, एलिस कैप्स, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल। वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डेंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलीया ग्लासगो, आलिया अलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनिसर
    Click here to Read more
    Prev Article
    फुटबॉल वर्ल्ड कप में क्रोएशिया ने पनामा को हराया:नॉकआउट की उम्मीदें कायम, पनामा बाहर; घाना-इंग्लैंड मैच गोलरहित ड्रॉ
    Next Article
    हॉकी प्रो लीग- भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया:अभिषेक, नीलकांत, सुखजीत और राजिंदर ने गोल दागे; टीम 10 साल से PAK से नहीं हारी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment