Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विमेंस वनडे-जिम्बाब्वे ने भारत को 198 रन का टारगेट दिया:श्री चरणी ने 4, क्रांति गौड़ ने 3 विकेट लिए; बीजा ने बनाए 62 रन

    6 hours ago

    1

    0

    जिम्बाब्वे ने पहले विमेंस वनडे में भारत को 198 रन का टारगेट दिया है। वडोदरा में श्री चरणी ने 23 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़ ने 42 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया। दीप्ति शर्मा को 2 और शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही जिम्बाब्वे की टीम 49.5 ओवर में 197 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बिलव्ड बीजा ने 92 गेंदों पर 62 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके शामिल रहे। श्री चरणी ने बीच के ओवरों में तोड़ी साझेदारियां श्री चरणी ने पहले चिपो मुगेरी-तिरिपानो को 27 गेंदों पर 21 रन बनाने के बाद LBW आउट किया। इसके बाद मोडेस्टर मुपाचिकवा को 44 गेंदों पर 25 रन के स्कोर पर क्रांति गौड़ के हाथों कैच कराया। चरणी ने बाद में न्याशा ग्वान्जुरा को 13 रन पर, और मिशेल मावुंगा को 29 रन पर आउट किया। इस तरह उन्होंने कुल 10 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए, जिनमें 3 ओवर मेडन रहे। क्रांति गौड़ ने दिलाई पहली सफलता भारत को पहला विकेट तीसरे ओवर में मिला। क्रांति गौड़ ने लॉरीन फिरी को 1 रन पर आउट किया। गौड़ ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर यह विकेट हासिल किया। इसके बाद जिम्बाब्वे की ओर से मुगेरी-तिरिपानो और मुपाचिकवा ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। गौड़ ने बाद में चिएद्जा धुरुरु को 10 रन पर बोल्ड किया और कप्तान नोमवेलो सिबांडा को 2 रन पर LBW आउट किया। उन्होंने 10 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए। बीजा ने संभाला एक छोर, मावुंगा ने तेज रन बनाए जिम्बाब्वे की ओर से बीजा सबसे सफल बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 62 रन बनाए। लेकिन दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरने से टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। शार्ने मेयर्स 8 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर सयाली सतघरे को कैच दे बैठीं। न्याशा ग्वान्जुरा 13 रन पर आउट हुईं। निचले क्रम में मिशेल मावुंगा ने 23 गेंदों पर 29 रन बनाकर तेज रन जुटाए। उनकी पारी में 3 चौके और 1 छक्का शामिल था। दीप्ति शर्मा ने तेंदई मकुशा को 10 रन पर बोल्ड कर जिम्बाब्वे की पारी खत्म की। दीप्ति ने 9.5 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा ने सिबांडा को आउट किया। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे T20I में नहीं खेलेंगे। भारतीय बल्लेबाज की दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। BCCI ने शुक्रवार को X पर पोस्ट करके यह जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा है कि ईशान के चोटिल होने से वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या न्यूजीलैंड में पहला मैच खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी:बैटिंग कोच ने संकेत दिए; पहले टी-20 में ईशान किशन को चोट लगी, टीम से बाहर
    Next Article
    दावा- ओलिंपिक क्रिकेट के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी 2028 में:भारत की महिला टीम पहले ही क्वालिफाई, पुरुष टीम की एंट्री रैंकिंग पर निर्भर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment