Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विनम्रता और सादगी ही अच्छे चरित्र की असली पहचान:मौलाना कमर हसनैन बोले, घमंड और अहंकार इंसान के अच्छे व्यवहार को नष्ट कर देता है

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के बख्शी बाजार स्थित काजी जी की मस्जिद में 'अय्यामे फातिमिया' के मौके पर एक विशेष धार्मिक सभा (मजलिस) का आयोजन किया गया। इस सभा को दिल्ली स्थित ईरानी कल्चर हाउस से आए प्रसिद्ध धर्मगुरु मौलाना कमर हसनैन ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने इंसान के जीवन में विनम्रता, सादगी और अच्छे व्यवहार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौलाना कमर हसनैन ने कहा कि इस्लाम धर्म हर इंसान को विनम्रता, सादगी और बेहतर चरित्र के साथ जीवन जीने की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि इंसान को कभी भी धरती पर अकड़कर या घमंड के साथ नहीं चलना चाहिए। पवित्र कुरआन का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि ईश्वर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इंसान न तो अपनी अकड़ से इस धरती को चीर सकता है और न ही अपनी ऊंचाई से पहाड़ों की चोटियों को छू सकता है। ईश्वर को इंसान का यह अहंकार और घमंड बिल्कुल भी पसंद नहीं है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मौलाना ने कुरआन की 'सूरह लुकमान' की शिक्षाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसमें इंसान को यह सीख दी गई है कि वह कभी भी लोगों से मुंह फेरकर या घमंड के साथ बात न करे। हर व्यक्ति को अपनी सीमा और वास्तविकता को समझते हुए सादगी से जीवन बिताना चाहिए, क्योंकि घमंड और अहंकार इंसान के अच्छे गुणों और उसके चरित्र को पूरी तरह नष्ट कर देते हैं। अच्छे व्यवहार की पहचान बताते हुए मौलाना ने कहा कि जब भी किसी व्यक्ति या अपने भाई से मुलाकात हो, तो चेहरे पर गुस्से या सख्ती के बजाय एक प्यारी सी मुस्कान होनी चाहिए। किसी से मुस्कुराकर मिलना सबसे अच्छे चरित्र की निशानी है। उन्होंने बेहद सरल शब्दों में समझाया कि मुस्कुराने में इंसान की जेब से एक पैसा भी खर्च नहीं होता, लेकिन आपकी एक मुस्कान सामने वाले का दिल जीत लेती है और वह आपके अच्छे व्यवहार का मुरीद हो जाता है। अंत में उन्होंने सभी से अपील की कि वे घमंड और अहंकार से दूर रहकर समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और विनम्रता के साथ दूसरों से पेश आएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेमेस्टर एग्जाम में वीएसएसडी व डीएवी में नकलची पकड़े गए:CSJMU की ओर से सात जिलों के 399 केंद्रों पर हो रहा आयोजन
    Next Article
    गोमती नदी में कूदा युवक:जौनपुर में पिता ने कहा- प्रेमिका ने कहा था कि 50 हजार रुपए महीने कमाओ तब शादी करूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment