Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विपक्षियों को फंसाने के लिए खुद ही मारी गोली:अलीगढ़ के हरदुआगंज में विरोधियों को जेल भेजने के लिए रची थी साजिश

    11 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र में 6 मार्च को थार गाड़ी पर हुई फायरिंग और युवक के घायल होने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फायरिंग में घायल राहुल ही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला। राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर विरोधियों को जेल भिजवाने के लिए खुद के हाथ और अपनी ही गाड़ी पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने आरोपी राहुल को वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ​पुरानी रंजिश में जेल भेजने के लिए रची साजिश ​पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राहुल चौधरी के दोस्त देवेंद्र के परिवार की गांव के हेमू और पुष्पेंद्र पक्ष से पुरानी रंजिश चली आ रही है। जुलाई 2025 में प्रशांत के चाचा सोनू की हत्या के मामले में कई लोग जेल गए थे। अपनी जान का खतरा बताकर और विपक्षियों पर दोबारा दबाव बनाने के लिए राहुल, देवेंद्र और प्रशांत ने योजना तैयार की। इनका किसी तरह हेमू और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराकर उन्हें जेल पहुंचाना था। ​फिल्मी अंदाज में रची फायरिंग की कहानी ​योजना के मुताबिक 6 मार्च 2026 को ये तीनों देवेंद्र की थार गाड़ी लेकर ईंट खरीदने के बहाने कोडियागंज के लिए निकले। वहां जानबूझकर कुछ समय बिताने के बाद राहुल ने सुनसान जगह देखकर गाड़ी रोकी और पहले थार पर फायर किया। इसके बाद उसने खुद के हाथ (बाजू) पर गोली मार ली ताकि मामला पूरी तरह असली लगे। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई कि विपक्षी पक्ष ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया है, जिसमें राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर की रिपोर्ट ने खोली पोल ​शुरुआत में पुलिस ने वादी प्रशांत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, जब फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस को संदेह हुआ। तकनीकी साक्ष्यों और बयानों में आए विरोधाभास के बाद जब पुलिस ने राहुल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी साजिश स्वीकार कर ली। राहुल ने कबूला कि उसने खुद ही अवैध पिस्टल से फायरिंग की थी। ​अवैध पिस्टल बरामद, आरोपी जेल भेजा सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि आरोपी राहुल चौधरी को हरदुआगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध देसी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने अब मुकदमे में साजिश रचने और आर्म्स एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की है। आरोपी राहुल का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, उस पर पहले भी अपहरण का एक मामला दर्ज है। पुलिस अब इस साजिश में शामिल अन्य साथियों की भूमिका की जांच कर रही है। जानलेवा हमले की दो घटनाएं निकली फर्जी एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि थाना क्वार्सी और हरदुआगंज में जानलेवा हमले की दो घटनाएं फर्जी निकली हैं। दोनों ही घटनाओं में विपक्षियों को फंसाने की नीयत से खुद ही गोली चलाकर घायल किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों की घटनाओं में साजिशकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाएं न करें, इससे पुलिस का तो समय खराब होता ही है। साथ ही कड़ी कानूनी कार्रवाई से भी गुजरना पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइकर्स गैंग ने यूनिवर्सिटी जाती छात्रा का मोबाइल छीना:काफी दूर तक पीछे दौड़ी छात्रा, नौचंदी थाना क्षेत्र के आवास विकास चौराहे की वारदात
    Next Article
    लखनऊ नगर आयुक्त के ऑफिस की कुर्की, इनवर्टर-सोफा बाहर निकाला:अफसर के फोन करने पर भी नहीं माने, 2.17 लाख बकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment