Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर आयुक्त के ऑफिस की कुर्की, इनवर्टर-सोफा बाहर निकाला:अफसर के फोन करने पर भी नहीं माने, 2.17 लाख बकाया

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की टीम मंगलवार को कुर्की करने पहुंची। इस पर नगर निगम कार्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। अधिकारियों के साथ में कर्मचारियों तक के हाथ-पांव फूल गए। सिविल कोर्ट के आदेश पर कुर्क अमीन और पुलिस की टीम नगर आयुक्त ऑफिस पहुंची। कुर्सी-सोफे और इनवर्टर निकाल कर ले जाने लगी। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार के फोन पर बात करने और आश्वासन देने के बाद भी मामला नहीं संभला। आलाधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप किया, जिस पर करीब 1 घंटे बाद कुर्की करने आई टीम वापस लौटी। एक दिन पहले ही मामले में कुर्की का नोटिस अपर नगर आयुक्त ललित कुमार के पास में आया था। बावजूद इसके नगर निगम के अधिकारी स्थिति नहीं संभाल सके। दरअसल, मैसर्स गंगा संस्थान और नगर निगम के बीच में एक विवाद चल रहा है। गंगा संस्थान के वकील विवेक मिश्रा ने बताया कि कोर्ट ने नगर निगम के खिलाफ एक ऑर्डर दिया था। इसमें 2,17,000 रुपए का भुगतान नगर निगम को गंगा संस्थान को करने का आदेश दिया है। फर्म कैसरबाग में शेल्टर होम चला रही थी। 3 तस्वीरें देखिए… यह है पूरा मामला… मैसर्स गंगा संस्थान कैसरबाग में 2019 में सेल्टर होम का संचालन करता था। नगर निगम ने दिसंबर 2019 में संस्था को बताया कि शेल्टर होम संचालन की अनुमति सितम्बर 2019 में रद्द कर दी गई है। संस्थान ने सितम्बर से दिसबंर 2019 तक 3 महीने का सेल्टर होम संचालन में खर्च की गई राशि का भुगतान मांगा। नगर निगम ने भुगतान करने से मना कर दिया। नगर निगम के मना करने पर सिविल कोर्ट में बकाया राशि भुगतान के लिए वाद दायर किया। कोर्ट ने उनके फेवर में 2.17 लाख की डिक्री पारित की। उसी डिक्री के तहत आज टीम कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची थी। नगर आयुक्त को शो कॉज नोटिस दिया वकील विवेक मिश्रा ने बताया- सिविल कोर्ट की ओर से अपर नगर आयुक्त को शो कॉज नोटिस जारी किया जा चुका है। करीब पांच बार कुर्क अमीन नगर निगम ऑफिस आ चुके हैं। अधिकारियों को कई बार बोला गया कि संस्था को भुगतान कर दीजिए, नहीं तो सामान उठा ले जाएंगे, लेकिन इन लोगों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई की गई। जमकर हुई नोक झोंक, अधिकारी बचते नजर आए शाम करीब 3 बजे कुर्क अमीन, लालबाग पुलिस और वकील नगर निगम ऑफिस पहुंचे। पहले अधिकारियों से बातचीत की। सही जवाब नहीं मिलने पर नगर आयुक्त ऑफिस से टेबल, कुर्सी, सोफा और इनवर्टर निकालना शुरू कर दिया। इस बीच मौके पर आई लालबाग पुलिस चौकी का पुलिस बल पीछे हट गया। इस दौरान गंगा संस्थान के वकीलों और पुलिस में तकरार भी होने लगी। सूचना मिलने के बाद एसीएम-1 चंद्रकांत त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और उनके साथ संस्था के वकीलों की बहस भी होती रही। उन्होंने बताया कि एक्स पार्टी ऑर्डर हुआ था। इसके खिलाफहम लोग कोर्ट गए हैं। अधिकारियों के आश्वासन और कुछ फोन आने पर टीम करीब 4 बजे तक वापस लौट गई। नगर आयुक्त कार्यालय से निकाला गया सामान वापस उनके चैंबर में रख दिया गया। इसके बाद 2 सप्ताह बाद टीम ने डेट लगाने का आश्वासन दिया है। कंप्यूटर और कुर्सी मेज के कुर्की का आदेश न्यायालय के आदेश पर लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय से 10 कंप्यूटर, 10 मेज, 50 कुर्सी, 25 अलमारी कुर्की कर सामान का कब्जा गंगा संस्था को देना होगा। कार्रवाई के दौरान संस्था के लोगों को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान करने के आदेश हैं। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने कहा कि डूडा से कार्यदाई संस्था ने शेल्टर होम का काम किया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 13 मार्च को कोर्ट के कुर्की के आदेश पर सुनवाई है। ……………………….. यह खबर भी पढ़ें 'जिंदा जलाने आए थे, नहीं मिला तो दुकान फूंक दी': लखनऊ में रोया जूस दुकानदार, बोला- पुलिसवालों ने कहा था घर भाग जाओ 'मुझे कुछ लोग जिंदा जलाने आए थे। गनीमत रही कि मैं उस समय वहां पर था नहीं। ज्यादातर सामान भी बगल की दुकान पर रख दिया था। लोगों ने मेरी दुकान फूंक दी। जिस बच्चे ने गन्ने के रस की मशीन पर रखी बर्फ चाटी, वह मानसिक रूप से कमजोर है। उसका वीडियो जब हर जगह चलने लगा तो पुलिस यहां आई थी। मुझसे पुलिसवालों ने कहा था कि गांव भाग जाओ, तुम्हें दिक्कत हो जाएगी।' यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    विपक्षियों को फंसाने के लिए खुद ही मारी गोली:अलीगढ़ के हरदुआगंज में विरोधियों को जेल भेजने के लिए रची थी साजिश
    Next Article
    फर्रुखाबाद में फाल्गुन महोत्सव कल:क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में व्यापक तैयारियां, 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment