Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका-साउथ कोरिया सैन्य अभ्यास के दौरान नॉर्थ कोरिया ने समुद्र में बैलिस्टिक मिसाइल दागी

    6 hours ago

    1

    0

    नॉर्थ कोरिया ने शनिवार को अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक मिसाइल दागी। साउथ कोरिया और जापान का कहना है कि यह बैलिस्टिक मिसाइल हो सकती है। हालांकि इस लॉन्च से किसी जहाज या विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ। यह मिसाइल उस समय दागी गई जब अमेरिका और साउथ कोरिया का “फ्रीडम शील्ड” सैन्य अभ्यास चल रहा है, जो 19 मार्च तक चलेगा। नॉर्थ कोरिया अक्सर इन सैन्य अभ्यासों का विरोध करता है और इन्हें हमले की तैयारी बताता है। साउथ कोरियाई सेना के मुताबिक मिसाइल नॉर्थ कोरिया के पूर्वी तट से समुद्र की दिशा में छोड़ी गई। वहीं जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि यह मिसाइल संभवतः जापान के इलाके से बाहर समुद्र में गिर गई। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिका में 11 भारतीयों पर वीजा फ्रॉड का आरोप, वीजा पाने के लिए फर्जी लूट करवाते थे अमेरिका में 11 भारतीयों पर फर्जी लूट की घटनाएं करवाकर U-वीजा लेने की साजिश का आरोप लगा है। अमेरिका का U-वीजा उन लोगों को मिलता है जो किसी बड़े अपराध के शिकार होते हैं और जांच में पुलिस की मदद करते हैं। इससे उन्हें अमेरिका में रहने-काम करने की इजाजत मिलती है और बाद में ग्रीन कार्ड भी मिल सकता है। जांच में पता चला कि आरोपी दुकानों में नकली हथियार के साथ डकैती करवाते थे, ताकि कर्मचारी खुद को पीड़ित बताकर वीजा के लिए आवेदन कर सकें। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक 6 आरोपी बोस्टन की फेडरल कोर्ट में पेश हुए, जबकि बाकी को मैसाचुसेट्स, केंटकी और ओहायो से गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी को पहले ही भारत भेजा जा चुका है। दोष साबित होने पर 5 साल तक जेल और 2.5 लाख डॉलर तक जुर्माना हो सकता है। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो ICU में भर्ती, निमोनिया से हालत गंभीर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को गंभीर हालत में अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। 70 साल के बोल्सोनारो निमोनिया से जूझ रहे हैं। ब्राजील के डीएफ स्टार अस्पताल ने बताया कि उन्हें तेज बुखार, ठंड लगने और ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद भर्ती किया गया। जांच में ब्रोंकोनिमोनिया (फेफड़ों का संक्रमण) की पुष्टि हुई है। बोल्सोनारो के डॉक्टर के मुताबिक 70 साल से ज्यादा उम्र के मरीजों में निमोनिया खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे सेप्टीसीमिया (खून में संक्रमण) का खतरा बढ़ जाता है। अभी उन्हें ICU में एंटीबायोटिक्स और अन्य मेडिकल सपोर्ट दिया जा रहा है। बोल्सोनारो को 2022 के चुनाव के बाद तख्तापलट की साजिश के मामले में दोषी ठहराया गया था। उन्हें पिछले साल 27 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने चुनाव हारने के बाद ब्राजील की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पलटने की कोशिश की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या US करेगा ईरान पर अबक का सबसे बड़ा हमला? देखें दुनिया आजतक
    Next Article
    पुलिस बोर्ड बोला-दरोगा भर्ती का वायरल पेपर फर्जी, FIR करेंगे:अंबेडकरनगर में 2 की मौत, एक का पेपर था, दूसरा बहन को छोड़ने जा रहा था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment