Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प ने अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी को पद से हटाया, एपस्टीन फाइलें ठीक नहीं संभालने का आरोप

    18 hours ago

    2

    0

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश की अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी को उनके पद से हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कि यह फैसला जेफ्री एपस्टीन केस से जुड़ी फाइलों को संभालने के तरीके को लेकर लिया गया। ट्रम्प प्रशासन को लगा कि एपस्टीन मामले की जांच और उससे जुड़े दस्तावेजों को ठीक से हैंडल नहीं किया गया। इसी वजह से ट्रम्प नाराज थे और उन्होंने सख्त कदम उठाते हुए बॉन्डी को पद से हटा दिया। जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी। उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया। उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली। उसकी पार्टनर गिस्लीन मैक्सवेल को 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया। वह 20 साल की सजा काट रही है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में पहुंचे ट्रम्प: कहा- जन्म के आधार पर नागरिकता देने वाले हम एकमात्र बेवकूफ अमेरिका में पहली बार कोई राष्ट्रपति खुद सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में पहुंचा। ट्रम्प अपने ही फैसले से जुड़े मामले को देखने कोर्ट गए, जिसमें जन्म से मिलने वाली नागरिकता (बर्थराइट सिटिजनशिप) को सीमित करने की बात है। ट्रम्प काले सूट और लाल टाई में व्हाइट हाउस से मोटरकेड के जरिए कोर्ट पहुंचे और पब्लिक गैलरी की पहली पंक्ति में बैठे। वह करीब एक घंटे तक वहां रहे और सरकार के वकील की दलील पूरी होने के बाद चले गए। सुनवाई की शुरुआत में कोर्ट मार्शल ने पारंपरिक घोषणा ‘ओयेज! ओयेज! ओयेज!’ (यानि सुनिए!) से की, जिस पर ट्रम्प समेत सभी लोग खड़े हुए। हालांकि, इस ऐतिहासिक मौके के बावजूद चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने ट्रम्प की मौजूदगी का कोई खास जिक्र नहीं किया। व्हाइट हाउस लौटने के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम ही दुनिया के एकमात्र ऐसे देश हैं जो ‘बर्थराइट’ सिटिजनशिप की इजाजत देने के लिए इतने मूर्ख हैं।” इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 1 की मौत इंडोनेशिया में गुरुवार सुबह 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। नॉर्थ सुलावेसी प्रांत के मनाडो शहर में एक इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार, घायल व्यक्ति के पैर में चोट आई है। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.8 बताई गई थी, जिसे बाद में घटाकर 7.4 कर दिया गया। यह झटका जमीन से करीब 35 किलोमीटर की कम गहराई पर आया, जिसकी वजह से इसका असर ज्यादा महसूस किया गया। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन करीब 2 घंटे बाद इसे हटा लिया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के मुताबिक, यह भूकंप देश के पूर्वी हिस्से में नॉर्दर्न मोलुक्का सागर में सुबह करीब 7:48 बजे आया। इसका केंद्र टरनेटे शहर से लगभग 127 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    B&W: ट्रंप अब दुनिया के तमाम देशों को वर्ल्ड वॉर की आग में झोंकना चाहते हैं?
    Next Article
    यौन संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग पर हाईकोर्ट बोला- खतरनाक हालात:ऐसे तो जीना मुश्किल हो जाएगा, मेरठ पुलिस एक्शन ले

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment