Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में 3 भारतीय फाइनल में:जेवलिन में आशीष यादव और धरणीधरन, डिस्कस में अमानत कंबोज ने जगह बनाई

    15 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के यूजीन में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप के पहले दिन भारत के तीन खिलाड़ियों ने अपने-अपने इवेंट के फाइनल में जगह बनाई। पुरुषों के जेवलिन थ्रो में आशीष यादव और टी धरणीधरन ने क्वालीफाई किया, जबकि महिलाओं के डिस्कस थ्रो में अमानत कंबोज ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया। जेवलिन थ्रो: आशीष ओवरऑल दूसरे स्थान पर, धरणीधरन भी फाइनल में 19 साल के आशीष यादव ने पुरुषों के जेवलिन थ्रो के ग्रुप-ए क्वालीफिकेशन में 69.87 मीटर का थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। हालांकि, ओवरऑल रैंकिंग में वे साउथ अफ्रीका के जन-हेन्ड्रिक हेमंस (76.02 मीटर) के बाद दूसरे स्थान पर रहे। आशीष का करियर और सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74.49 मीटर है। इस इवेंट में ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन मार्क 72.50 मीटर था, जिसे केवल हेमंस ही पार कर सके। भारत के दूसरे जेवलिन थ्रोअर टी धरणीधरन ने 68.07 मीटर के थ्रो के साथ ग्रुप-बी में पांचवां स्थान हासिल किया। ओवरऑल वे 12वें और अंतिम क्वालीफाइंग स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। जेवलिन थ्रो का फाइनल शुक्रवार को होगा। इस इवेंट का U20 विश्व रिकॉर्ड भारत के नीरज चोपड़ा के नाम है। उन्होंने 2016 में 86.48 मीटर का थ्रो किया था। डिस्कस थ्रो: अमानत ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया महिलाओं के डिस्कस थ्रो में अमानत कंबोज ने ग्रुप-ए में 52.58 मीटर का थ्रो किया, जो इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वे ग्रुप में छठे और ओवरऑल 12वें स्थान पर रहीं। इसके साथ ही उन्होंने अंतिम क्वालीफाइंग स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। चीन की सू यिशिन 58.06 मीटर के थ्रो के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहीं। इस इवेंट का ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन मार्क 55 मीटर था। 800 मीटर: मोगाली वेंकटराम सेमीफाइनल में, उविन आनंद बाहर पुरुषों की 800 मीटर रेस में मोगाली वेंकटराम ने हीट-5 में 1 मिनट 52.81 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में पहुंच गए। वहीं, उविन आनंद हीट-1 में 1 मिनट 52.37 सेकंड का समय निकालने के बावजूद सातवें और ओवरऑल 30वें स्थान पर रहकर बाहर हो गए। युगांडा के शफेक मुरुंगी 1 मिनट 46.64 सेकंड के समय के साथ पहले दौर में सबसे तेज रहे। 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले: भारतीय टीम पहले दौर से बाहर पीयूष राज, तहुरा खातून, सैयद सबीर और थिया अरुमुगम की भारतीय टीम 3 मिनट 22.85 सेकंड के समय के साथ अपनी हीट में चौथे स्थान पर रही। ओवरऑल भारतीय टीम 11वें स्थान पर रही और पहले दौर से ही बाहर हो गई। अमेरिका 3 मिनट 18.26 सेकंड के समय के साथ सबसे तेज रहा। 2022 के पिछले संस्करण में भारत ने इसी स्पर्धा में 3 मिनट 17.76 सेकंड के एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता था। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट-खिलाड़ियों को अब 5.20 मिनट में फिटनेस-टेस्ट पास करना होगा:BCCI ने 40 सेकेंड समय घटाया, इंजरी और गिरती फिटनेस को लेकर फैसला भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने ब्रोंको टेस्ट का बेस टाइम 6 मिनट से घटाकर 5 मिनट 15 सेकंड से 5 मिनट 20 सेकेंड कर दिया है। यानी अब खिलाड़ियों को 1200 मीटर की दौड़ इस तय समय के भीतर पूरी करनी होगी। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    तन्वी शर्मा कोरिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं:श्रेयांशी को 21-16, 17-21, 21-13 से हराया; पिछले हफ्ते ताइपे ओपन जीता था
    Next Article
    अबु धाबी के यशराज को किस्मत ने बनाया क्रिकेटर:6 फीट 5 इंच लंबे लेग स्पिनर छुट्टियां बिताने भारत आए और खेलने लगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment