Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड कप 2026 फाइनल खेलने वाली टीमों की होगी भिड़ंत:भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 आज; ईशान 7 रन बनाते ही सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ेंगे

    5 hours ago

    1

    0

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच क्राइस्टचर्च में दोपहर 12:30 बजे से शुरु होगा। इस फॉर्मेट में आखिरी बार दोनों टीमें वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भिड़ी थी। तब भारत ने अहमदाबाद में 96 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था। मैच में भारतीय ओपनर ईशान किशन के पास सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। वे 7 रन बनाते ही भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। टी-20 में भारत का पलड़ा भारी भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 31 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 में जीत मिली। एक मुकाबला टाई रहा। जनवरी 2020 से दोनों टीमों के बीच 20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच भारत ने जीते हैं। ईशान ने इस साल 1158 रन बनाए न्यूजीलैंड को सइफर्ट और हेनरी से उम्मीदें विदेश में सीरीज जीतने पर कप्तान श्रेयस की नजर सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तान बने श्रेयस अय्यर की भारतीय टीम को शुरुआती 2 सीरीज में हार मिली। टीम को आयरलैंड में 2-0 और इंग्लैंड में 4-0 से शिकस्त मिली। हालांकि इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए जिम्बाब्वे दौरे पर 3-0 से जीत दर्ज की। वहीं एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता, लेकिन फिर घर पर वेस्टइंडीज से सीरीज 2-2 से बराबर रह गई। इस तरह श्रेयस का बतौर कप्तान परफॉर्मेंस मिलाजुला रहा है। क्राइस्टचर्च में मिल सकती है तेज गेंदबाजों को मदद क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरुआती सीजन के कारण तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। मैच लोकल टाइम के हिसाब से रात 8 बजे शुरू होगा। उस समय तापमान कम रहने की उम्मीद है। रात में ओस पड़ने की संभावना भी है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह। न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्टर बोले-जयपुर में कार-ड्राइवर की स्पीड ने नानी याद दिलाई:सीट बेल्ट की हालत ऐसी थी, मानो पुराने अवशेषों की तरह संभालकर रखा गया
    Next Article
    भारत को पैरा एशियन गेम्स में 15वां गोल्ड:सुवर्णा ने विमेंस डिस्कस थ्रो में सोना जीता, स्वाति ने तीरंदाजी में सिल्वर दिलाया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment