Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी अस्सीघाट आरती के कर्मचारियों को दबंगों ने पीटा:आरती से लौटते समय धारदार हथियार से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में सोमवार की रात अस्सी घाट गंगा आरती से लौट रहे कर्मचारी को दबंगों ने जमकर पीटा। लातघूसों से पिटाई के बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद हमलावरों की तलाश शुरू हुई। पुलिस ने देर रात दबिश के बाद एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ के दौरान अन्य तीन आरोपियों के नाम भी बताए। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। चित्रकूट निवासी यश द्विवेदी काशी में रहकर पढ़ाई करता है, इसके साथ ही अस्सी घाट की आरती में सहयोगी के रूप में सेवाएं देता है। सोमवार को आरती में शामिल होकर मछली बंदर मठ के पास चाय पीने लगा। वह बाइक पर बैठकर दोस्तों से बात कर रहा था, इसी दौरान एक युवक से बहस हो गई। मामला तूल पकड़ गया तो उसके साथ मौजूद युवकों ने यश पर हमला कर दिया। दोनों के बीच मारपीट हुई, सभी ने मिलकर उसके लात घूसों से पीटा। एक युवक ने बाइक की चाबी से सिर में गहरा घाव कर दिया। इसमें यश द्विवेदी को काफी चोटें आई। लहूलुहान युवक पुलिस चौकी पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना के बाद पुलिस ने दबिश देकर एक हमलावर आयुष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में SI भर्ती के सवाल पर जताया विरोध:ब्राह्मणों के सवाल से आहत होकर भर्ती बोर्ड के बाहर आत्महत्या करने पहुंचा
    Next Article
    भदोही में रेल पटरी के पास मिला शव:पुलिस को आत्महत्या की आशंका, सिर में चोट के निशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment