Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी एयरपोर्ट पर 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा:थाईलैंड से तस्करी कर लाया गया था, स्कैनर में पकड़ाते ही महिला समेत तस्कर भागे

    3 hours ago

    1

    0

    थाईलैंड के बैंकॉक से करोड़ों रुपए का हाईड्रोपोनिक गांजा लेकर वाराणसी आए गुजरात के तीन व्यापारियों को एयरपोर्ट पर कस्टम ने दबोच लिया। महिला समेत तीनों तस्करों ने अपने बैग में 25 किलोग्राम से अधिक का गांजा छिपा रखा था और इसे लगेज बताकर बुकिंग कराई थी। करोड़ों के विदेशी गांजे को आसानी से एयरपोर्ट के बाहर लाने से पहले महिला तस्कर के बैग को स्कैनर में पकड़ा गया, उसे किनारे लाकर पूछताछ शुरू की, तब तक दो अन्य बैग में भी गांजा मिल गया। इस गांजे के पांच पैकेट उनके बैग से बरामद हुए, हर पैकेट 5 किलोग्राम का था। दो आरोपियों ने कस्टम को चकमा देकर भागने की कोशिश की लेकिन तीनों को सीआईएसएफ की मदद से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बरामद हाईड्रोपोनिक गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कामयाबी पाई। बैंकॉक से आए एक विमान में सवार तीन यात्रियों के पास से भारी मात्रा में 'विदेशी' गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए यात्रियों में एक महिला भी शामिल है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-216 बैंकॉक से उड़ान भरकर वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पर पहुंची थी। टर्मिनल भवन में यात्री एक-एक करके अपनी जांच करा रहे थे। इसी दौरान कस्टम के निरीक्षक अजय सिंह यादव और उनकी टीम को तीन यात्रियों की गतिविधियों पर कुछ शक हुआ। ​ जब उनके सामान को एक्स-रे मशीन से गुजारा गया तो स्क्रीन पर कुछ संदिग्ध आकृतियां नजर आईं। अधिकारियों ने तुरंत तीनों यात्रियों को रोक लिया और गवाहों की मौजूदगी में उनके बैग खुलवाए। इसके साथ सभी ने बहाना बनाकर अरावल की ओर भागने की कोशिश की। ​ट्रॉली बैग में छिपा रखा था करोड़ों का गांजा एयरपोर्ट के स्कैनर पर ​तलाशी के दौरान अधिकारियों के भी होश उड़ गए। यात्रियों ने अपने ट्रॉली बैग और हैंड बैग के भीतर बड़े ही शातिराना तरीके से गांजे के पैकेट छिपा रखे थे। तौल करने पर कुल 25 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, यह कोई साधारण गांजा नहीं है, बल्कि एक विशेष हाइब्रिड किस्म है जिसकी डिमांड बड़े महानगरों में होती है। हाईड्रोपोनिक गांजा रेव पार्टी में नशेबाजी के लिए ज्यादा खपाया जाता है, इसके खरीदार भी हाईप्रोफाइल लोग होते हैं। वहीं पूछताछ में पता चला कि ​पकड़े गए तीनों आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं। इनकी पहचान जूनागढ़ के हिमराज रामसिंग सुंदर और राज कांतिलाल चौहान के रूप में हुई है, जबकि तीसरी आरोपी बडोदरा की रहने वाली हीनाबेन भारदा है। पूछताछ में पता चला है कि ये लोग ऊंचे मुनाफे के लालच में बैंकॉक से इस खेप को भारत लाए थे। इन तीनों ने पहले से गांजा को बनारस एयरपोर्ट तक लाने और फिर ट्रेन से गुजरात ले जाने का प्लान किया था। फिलहाल, ​कस्टम की टीम ने तीनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 12,200 गांव तक पहुंचेगी बस:CM ग्राम परिवहन योजना लागू होगी, कल कैबिनेट मीटिंग में 27 प्रस्ताव पास हो सकते हैं
    Next Article
    कानपुर में बेकाबू कार डिवाइडर पर चढ़ी:शादी में जा रहे चार दोस्त बाल-बाल बचे, चालक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment