Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी एयरपोर्ट विस्तार: सचिव ने दिए सख्त निर्देश:तय समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने पर जोर

    9 hours ago

    1

    0

    नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव एस.के. सिन्हा ने शुक्रवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तार और प्रस्तावित अत्याधुनिक कार्गो टर्मिनल परियोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बाबतपुर एयरपोर्ट में आयोजित बैठक में सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा और परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। बैठक में सचिव ने DGCA के दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने रनवे की क्षमता विस्तार, यात्री सुविधाओं में सुधार और आधुनिक कार्गो टर्मिनल के ब्लूप्रिंट पर विस्तृत प्रस्तुति दी। सचिव ने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे को वैश्विक स्तर का बनाया जाए। सुरक्षा मानकों में ढिलाई अस्वीकार्य है और इसका नियमित निगरानी मुख्यालय स्तर से किया जाएगा। समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। सचिव ने प्रशासनिक अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण और सुरक्षा से जुड़े तकनीकी मुद्दों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिए। एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने विस्तार कार्य में आ रही बाधाओं और अब तक हुई प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि नई कार्गो टर्मिनल परियोजना वाराणसी और पूरे पूर्वांचल के व्यापारिक परिदृश्य को बदल देगी और स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि एयरपोर्ट प्रशासन DGCA के कड़े मानकों के तहत चरणबद्ध तरीके से कार्य को आगे बढ़ा रहा है। बैठक में तकनीकी विशेषज्ञ, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि और एयरपोर्ट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। सचिव के इस दौरे के बाद लंबित विस्तार कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सचेंडी में असलहा दिखाकर धमकाने का वीडियो:जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    लखनऊ में साप्ताहिक परेड के बाद बिगड़ी तबीयत:प्रभारी इंस्पेक्टर हेमंत राघव का हार्ट अटैक से निधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment