Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में साप्ताहिक परेड के बाद बिगड़ी तबीयत:प्रभारी इंस्पेक्टर हेमंत राघव का हार्ट अटैक से निधन

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड के बाद रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) के प्रभारी इंस्पेक्टर हेमंत राघव (50) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले इंस्पेक्टर राघव सुबह पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड में शामिल हुए थे। परेड खत्म होने के तुरंत बाद उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई। वह अपनी गाड़ी में जाकर लेट गए। हालत बिगड़ती देख साथियों ने उन्हें तत्काल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें (केजीएमयू) रेफर कर दिया। दोपहर तक उनकी हालत में कुछ सुधार बताया गया, लेकिन शाम को उन्हें दोबारा दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एडीसीपी (पुलिस लाइन) राजेश यादव ने बताया कि परेड के तुरंत बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी। निधन की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार और जेसीपी क्राइम अपर्णा कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी केजीएमयू पहुंच गए। इंस्पेक्टर राघव वर्तमान में अवध विहार योजना में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनकी बेटी मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही है, जबकि बेटा हाईस्कूल का छात्र है। पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए पैतृक निवास बुलंदशहर भेज दिया गया। अचानक हुई इस घटना से पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी एयरपोर्ट विस्तार: सचिव ने दिए सख्त निर्देश:तय समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने पर जोर
    Next Article
    पीलीभीत में दो युवतियां फरार होते पकड़ी गईं:नर्सिंग होम स्टाफ ने रोका, पुलिस ने हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment