Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, युवती से बातचीत के बाद उठाया कदम

    17 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मोती खेड़ा हिलौली गांव की है, जहां बुधवार शाम यह दुखद वाकया सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अंकित यादव (27) पुत्र राजा राम के रूप में हुई है। वह अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार, अंकित बुधवार शाम अपने कमरे में गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलने पर परिजनों ने अंकित को फंदे से लटका पाया। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौरावां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि अंकित किसी युवती से फोन पर बातचीत करता था। बताया जा रहा है कि उस युवती की शादी 13 फरवरी को तय थी। परिजनों ने भी पुलिस को बताया है कि घटना से पहले अंकित की उस युवती से फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आत्महत्या के किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मृतक के पिता राजा राम और अन्य परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। अंकित अविवाहित था और परिवार के साथ रहकर खेती-बाड़ी व अन्य कार्यों में हाथ बंटाता था। मौरावां इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मोबाइल फोन की कॉल डिटेल सहित अन्य सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशुतोष ब्रह्मचारी को धमकी, कहा गाड़ी में आग लगवा देंगे:प्रयागराज पुलिस को भेजी तहरीर, बोले-फोन, वाट़़्सएप कॉल कर कहा मार देंगे
    Next Article
    वाराणसी घुमने आया युवक गंगा में डूबा:नहाते हुए गहरे पानी में गया, झारखंड से आया था परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment