Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी जा रहा सपा का डेलिगेशन लखनऊ में रोका गया:लाल बिहारी यादव हाउस अरेस्ट, बहुखंडी मंत्री आवास पर पुलिस का पहरा

    10 hours ago

    1

    0

    विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को सोमवार को वाराणसी जाने से पहले ही लखनऊ में पुलिस ने रोक दिया। लखनऊ के बहुखंडी मंत्री आवास के सी-ब्लॉक में सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। लाल बिहारी यादव वाराणसी के दाल मंडी क्षेत्र में रहने वाले लोगों से मुलाकात करने वाराणसी जा रहे थे, लेकिन गाड़ी में बैठने से पहले ही पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोकते हुए हाउस अरेस्ट कर लिया। आवास के बाहर तैनात रही पुलिस जानकारी के अनुसार, लाल बिहारी यादव अपने सरकारी आवास से वाराणसी के लिए रवाना होने की तैयारी में थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बहुखंडी मंत्री आवास के सी ब्लॉक पहुंच गए। जैसे ही वे गाड़ी में बैठने लगे, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बाहर निकलने से मना कर दिया। पुलिस का कहना था कि वाराणसी के दाल मंडी क्षेत्र में उनकी मौजूदगी से कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है। एहतियातन उन्हें आवास से बाहर न निकलने देने का फैसला लिया गया। दाल मंडी के लोगों से मिलने जा रहे थे लाल बिहारी यादव का कहना है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वाराणसी के दाल मंडी क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने जा रहे थे। उनका आरोप है कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते प्रभावित लोगों से मिलना उनका कर्तव्य है, लेकिन उन्हें बिना किसी ठोस कारण के रोका गया। यादव ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप मीडिया से बातचीत में लाल बिहारी यादव ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि हालात सामान्य हैं तो विपक्ष के नेता को जाने से क्यों रोका गया। उनका कहना था कि सरकार को विपक्ष के दौरे से डर है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के मुद्दों को उठाने और पीड़ितों से मिलने से रोकना लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में नहर से नवजात बच्ची का शव बरामद:जानवर चरा रहे लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी; अन्य क्षेत्र से बहकर आने की आशंका
    Next Article
    रमणरेती आश्रम में फूलों से खेली गई पारंपरिक होली:गुरु शरणानंद महाराज के सानिध्य में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment