Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में नहर से नवजात बच्ची का शव बरामद:जानवर चरा रहे लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी; अन्य क्षेत्र से बहकर आने की आशंका

    7 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में शनिवार को एक नहर से नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। नहर से बच्ची का शव बाहर निकाला गया। जानवर चरा रहे ग्रामीणों ने बच्ची के शव को उतराया हुआ देखा। यह सूचना फैलते ही घटनास्थल पर तमाम लोग पहुंचा गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात के श‌व को बाहर निकलावाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानिए पूरा मामला… यह घटना सांगीपुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव की है। दोपहर के समय जानवर चरा रहे ग्रामीणों ने नहर में एक नवजात शिशु का शव देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि यह एक नवजात बच्ची का शव था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सांगीपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को नहर से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं हैं। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को जन्म के बाद नहर में फेंक दिया गया हो, या फिर शव किसी अन्य क्षेत्र से बहकर तारापुर गांव के पास पहुंचा हो। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गौर करते हुए जांच कर रही है। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। जानवर चरा रहे लोगों ने पुलिस ने शव के संबंध में जानकारी ली। मामले की जांच शुरु कर दी गई है। सांगीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। नवजात बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी का वीडियो वायरल होने के बाद 3 मौत:आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट ने उकसाने का दोषी माना
    Next Article
    वाराणसी जा रहा सपा का डेलिगेशन लखनऊ में रोका गया:लाल बिहारी यादव हाउस अरेस्ट, बहुखंडी मंत्री आवास पर पुलिस का पहरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment