Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के 48 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा:हाईस्कूल में वाणिज्य व इंटर में व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा में शामिल हुए 1995 परीक्षार्थी

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आज शनिवार को भी हुई। वाराणसी में आज पहली पाली में ही परीक्षा आयोजित कराई गई। हाईस्कूल में वाणिज्य विषय की परीक्षा थी जिसमें 1574 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी इसके लिए जनपद में 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसी तरह इंटरमीडिएट में व्यावसायिक शिक्षा के विभिन्न ट्रेड की परीक्षाएं महज 17 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें 481 परीक्षार्थी थे जिसमें 20 अनुपस्थित थे। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, आज परीक्षार्थियों की संख्या कम थी जिससे सामान्य तरीके से परीक्षा आयोजित हुई। पूरे प्रदेश में 62 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से बताया गया है कि प्रदेश भर में आज 2202 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित हुई। प्रथम पाली में 64792 परीक्षार्थी में 62385 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसकी तरह दूसरी पाली में प्रदेश भर में महज 13 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 12 शामिल रहे। 19 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन कार्य 12 मार्च को परीक्षा खत्म होने के बाद 19 मार्च से कापियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए पहले से ही तैयारी की जा रही है। कापियों के मूल्यांकन के लिए जनपद में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें शहर में स्थित पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर काॅलेज, निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज और जेपी मेहता इंटर कॉलेज शामिल हैं। इनमें निवेदिता शिक्षा सदन और जेपी मेहता नए मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। 2500 से ज्यादा परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाने की तैयारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क किनारे खड़े थे, उछलकर दूर जाकर गिरे
    Next Article
    एक लाख लोगों को चार घंटे नहीं मिलेगी बिजली:बुलंदशहर में कल कई इलाकों में नहीं आएगी सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment