Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:29 साल पहले पुलिस कस्टडी में हुई मौत को सुसाइड बताने वाले दरोगा-डॉक्टर को सजा, वकील पर हमला

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें… कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मामले में अपर जिला जज एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। आरोप है कि राहुल गांधी ने अमेरिका में भगवान राम को काल्पनिक कहा। भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिए। राम को 'पौराणिक' बताया और उस युग पर बताई जाने वाली कहानियों को काल्पनिक कहा था। वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के किरहिया इलाके में सोमवार को एक युवती ने अपने किराए के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। उस समय माता-पिता घर पर नहीं थे। परिवार ने एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1- काशी में कम तपी मई, सामान्य से दोगुनी हुई बारिश: पुरवा और पछुआ हवा ने बढ़ाई नमी पश्चिमी विक्षोभ और लगातार हुई बारिश का असर वाराणसी के मौसम पर साफ दिख रहा है। मई में सामान्य से 104 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान और गर्मी का असर कम हुआ है। काशी में समान्य बारिश 23.5 MM रहती है लेकिन इस बार 48.1 MM दर्ज की गई। सोमवार को मौसम सुहावना रहा। पुरवा और पछुआ हवाओं के चलते नमी बढ़ी रही, जबकि गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की संख्या भी बढ़ गई। पढ़ें पूरी खबर... 2- लंका में वकील पर हमला, थाने का किया घेराव, एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा वाराणसी के लंका में एडवोकेट सुरेंद्र यादव के ऊपर जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला हो गया। इसकी जानकारी होते ही वकील भड़क गए। वकीलों ने लंका थाने का घेराव किया। इस पूरे मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हंगामा करने वाले वकीलों की मांग है कि दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाए। पढ़ें पूरी खबर… 3- गोमती नदी में कूदा ट्रक ड्राइवर, मौत; कार से टक्कर के बाद लगाई छलांग चौबेपुर थाना के रजवाड़ी गांव स्थित गोमती नदी पुल पर सोमवार सुबह सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक पुल के ऊपर से छलांग लगा दी। पुल से नीचे गिरने से ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक रंजीत पाल (53) सोनभद्र के खैराई का रहने वाला था। पढ़ें पूरी खबर... 4- नए क्षेत्रीय अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने संभाला कार्यभार: 15 जिलों की करेंगे मानिटरिंग, बोले- छात्रों को नहीं लगाना होगा चक्कर माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के नए अपर सचिव के पद पर भास्कर मिश्रा ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज में सहायक शिक्षा निदेशक (प्राइमरी) के पद पर कार्यरत रहे। इसके पहले अपर सचिव विनोद राय पिछले महीने रिटायर हो गए थे। इसके बाद से जेडी दिनेश सिंह प्रभारी अपर सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। जौनपुर समेत अन्य जिलाों में वह DIOS भी रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर... 5- वाराणसी में राहुल गांधी पर फैसला सुरक्षित: अमेरिका में भगवान राम को काल्पनिक कहा था कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मामले में अपर जिला जज एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। आरोप है कि राहुल गांधी ने अमेरिका में भगवान राम को काल्पनिक कहा। भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिए। राम को 'पौराणिक' बताया और उस युग पर बताई जाने वाली कहानियों को काल्पनिक कहा था। एडवोकेट हरीशंकर शंकर पाण्डेय ने 12 मई 2025 को याचिका दायर की थी।कोर्ट में उन्होंने कहा- राहुल गांधी 'राम द्रोही' हैं। पढ़ें पूरी खबर... 6- 10वीं और 12वीं के 22 मेधावी छात्र सम्मानित हुए: UP बोर्ड में प्रदेश में छठवां स्थान पाने वाले सूर्यदीप का लखनऊ में सम्मान वाराणसी में UP बोर्ड के टापर सूर्यदीप प्रजापति को लखनऊ के लोक भवन में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ के लोक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश स्तर की सूची में टाप करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के क्रम में वाराणसी के सर्किट हाउस में भी मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यहां पर टॉपटेन में शामिल 19 मेधावियों को सम्मानित किया गया। सूर्यदीप को एक लाख रुपए और टैबलेट के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 7- वाराणसी में ट्रैफिक कर्मियों को मिले 600 AC हेलमेट: भीषण गर्मी में मिलेगी पुलिस को राहत वाराणसी के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए AC हेलमेट की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के कई जिलों के बाद वाराणसी में भी अब चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी AC हेलमेट लगाकर ट्रैफिक का संचालन करते दिखाई दे रहे हैं। वाराणसी में पुलिसकर्मियों को 600 हेलमेट और 1000 छाते धूप से बचने के लिए दिए गए हैं। इसी अब ट्रेफिक सुचारू रूप से चलाने में आसानी होगी और जाम भी नहीं लगेगा। पढ़ें पूरी खबर… 8- मां का आरोप, बेटी को बंधक बनाकर किया गैंगरेप; दलित छात्रा 20 दिन से गायब थी, दरोगा-सिपाही ने चौकी से भगाया वाराणसी में स्कूल के लिए निकली 14 साल की दलित छात्रा से 20 दिन तक गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। परिजन का आरोप है कि तीन युवकों ने उसका अपहरण कर बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस से बचने के लिए जगह बदलते रहे। सुरक्षित ठिकाने की तलाश में एक युवक के बंद मकान पर रखा तो उनको भनक लगी। छात्रा की मां ने बताया कि पुलिस ने छात्रा को धमकाकर उसके खिलाफ ही वीडियो बनवा ली और फिर थाने से भगा दिया। पढ़ें पूरी खबर… 9- वाराणसी के फ्लैट से IPL पर 25 करोड़ का सट्‌टा: दरवाजा तोड़कर घुसी SOG, मुंबई के 9 बुकी सहित 11 गिरफ्तार वाराणसी में आईपीएल के दौरान लगातार चल रहे सट्‌टे पर अंतिम दिन पुलिस ने छापा मारा। शहर के एक फ्लैट से IPL फाइनल पर करोड़ों रुपये के सट्टे का संचालन होने की सूचना पर SOG और कैंट पुलिस ने रविवार देर रात कार्रवाई की। टकटकपुर स्थित फ्लैट का दरवाजा तोड़कर छापा मारा और मुंबई के 9 बुकी समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि इन सभी ने आरसीबी और गुजरात टाइटंस के फाइनल मैच में अकेले 25 करोड़ का सट्टा लगवा रखा था और उसका संचालन कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर… 10- रिटायर्ड दरोगाओं समेत MBBS डॉक्टर को कारावास: पुलिस कस्टडी में मौत को सुसाइड दिखाया, 29 साल पुराने केस में दोषी करार वाराणसी की अदालत ने पुलिस कस्टडी में हुई मौत मामले में फैसला सुनाया है। 29 वर्ष पुराने बहुचर्चित मामले में फैसला सुनाते हुए प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके जैन समेत तीन लोगों को दोषी करार दिया है। तीनों को कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दो सेवानिवृत्त दरोगा नरेंद्र प्रताप सिंह और राधेश्याम सिंह के अलावा पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. केके जैन को अलग-अलग धाराओं में दोषी पाया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंदाकिनी पुल हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा:चाकू-डंडों से पीटकर की थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; चित्रकूट पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास दबोचा
    Next Article
    बस्ती में फर्जी जमीन दिखाकर 5 करोड़ की ठगी:पति-पत्नी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment